Trump ने सुंदर पिचाई को क्यों कहा मॉन्स्टर? गूगल के CEO ने दिया मजेदार जवाब

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने White House में Google CEO Sundar Pichai का बेहद अलग अंदाज में परिचय कराया। Trump ने उन्हें ‘Monster’ बताया और कहा कि उन्हें कोई नहीं जानता। Pichai ने भी मुस्कुराते हुए मजेदार जवाब दिया।

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने Google और Alphabet के CEO Sundar Pichai का White House में बेहद अनोखे अंदाज में परिचय कराया। मंगलवार को Trump ने AI और टेक्नोलॉजी कंपनियों के बड़े अधिकारियों के साथ बैठक और लंच किया। इसके बाद जब वह मीडिया से बात कर रहे थे, तब उन्होंने Sundar Pichai को पत्रकारों के सामने बोलने के लिए बुलाया।

Trump and Sundar Pichai

Trump ने सुंदर पिचाई को क्यों कहा मॉन्स्टर?

Pichai ने अपनी बात शुरू करते हुए कहा, “First of all, thanks...” लेकिन वह अपनी बात पूरी कर पाते, उससे पहले ही Trump ने उन्हें बीच में रोक दिया। इसके बाद Trump ने पत्रकारों की तरफ देखते हुए कहा कि यह व्यक्ति “Monster” है और “Nobody knows”। उन्होंने आगे कहा कि लोगों को सिर्फ Sundar नाम याद रखना चाहिए। Trump ने टेक्नोलॉजी क्षेत्र के बड़े अधिकारियों की जिंदगी की भी तारीफ की और कहा कि उन्हें रोजाना पत्रकारों का सामना नहीं करना पड़ता।

End of Feed