Robert Kiyosaki क्यों बोले स्टॉक्स नकली, सोना-चांदी असली धन, दिया हर गिरावट पर खरीदारी का मंत्र

रिच डैड पूअर डैड फेम लेखक और मशहूर निवेशक रॉबर्ट कियोसाकी ने एक फिर गोल्ड और सिल्वर में निवेश की तरफदारी की है। कियोसाकी का कहना है कि सिर्फ गोल्ड-सिल्वर ही असली एसेट हैं।

Robert Kiyosaki on Gold and Silver : शेयर बाजार हो या सोना-चांदी और बिटकॉइन, जब भी कीमतों में बड़ी गिरावट आती है तो निवेशकों के मन में एक ही सवाल उठता है कि पैसा निकालें या और निवेश करें? लेकिन मशहूर किताब 'रिच डैड पुअर डैड' (Rich Dad Poor Dad) के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी की रणनीति इससे बिल्कुल अलग है। उनका कहना है कि बाजार में जब लोग घबराकर बिकवाली करते हैं, तब वह खरीदारी का मौका तलाशते हैं। नवंबर 2026 की शुरुआत में सोना, चांदी और बिटकॉइन की कीमतों में गिरावट के बीच उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है।

Robert Kiyosaki on Gold and Silver

रॉबर्ट कियोसाकी ने कहा सोना खरीदें

कीमतें गिरीं तो कियोसाकी ने क्यों की खरीदारी?

रॉबर्ट कियोसाकी ने 4 नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि जब लोग सोना, चांदी और बिटकॉइन की गिरावट से घबरा रहे थे, तब उन्होंने अपनी खरीदारी बढ़ा दी। उन्होंने कहा कि उन्हें अगली गिरावट का भी इंतजार है। कियोसाकी के मुताबिक, बाजार में कीमतों का गिरना असली समस्या नहीं है। सबसे बड़ी चिंता दुनिया पर बढ़ता कर्ज, खासकर अमेरिका का कर्ज, नेताओं की नीतिगत अक्षमता और वित्तीय शिक्षा की कमी है। उनका मानना है कि मौजूदा आर्थिक व्यवस्था में फिएट करेंसी यानी सरकार द्वारा जारी मुद्रा की वजह से मेहनत करने वाले और बचत करने वाले लोगों की संपत्ति की वास्तविक खरीद शक्ति कम होती जा रही है।

End of Feed