Nvidia का अगला CEO कौन होगा? जेन्सन हुआंग के इस्तीफे के बाद इनके नाम सबसे आगे

Nvidia Controversy: एनवीडिया के सीईओ जेन्सन हुआंग के विवादों में घिरने के बाद, कंपनी के बोर्ड की बैठक में नए सीईओ को लेकर चर्चा तेज हो गई है। टॉप इंजीनियर इयान बक और सीएफओ कोलेट क्रेस सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

Nvidia Controversy : दुनिया की सबसे दिग्गज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया (Nvidia) इस समय एक बड़े नेतृत्व संकट से गुजर रही है। कंपनी के लंबे समय से सीईओ रहे जेन्सन हुआंग (Jensen Huang) के कथित दो विवाहेतर संबंधों (Extramarital affairs) की खबरें सामने आने के बाद बवाल मच गया है। इस विवाद के बीच कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की एक अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें यह फैसला लिया जाएगा कि हुआंग को उनके पद से हटाया जाए या नहीं। हालांकि, इस पूरे मामले पर एनवीडिया ने अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। जेन्सन हुआंग ने कभी भी अपने उत्तराधिकारी के नाम की घोषणा नहीं की है, लेकिन मौजूदा संकट को देखते हुए बाजार के विश्लेषक और निवेशक दो प्रमुख नामों पर दांव लगा रहे हैं। इनमें पहला नाम कंपनी के दिग्गज इंजीनियर इयान बक (Ian Buck) का है और दूसरा नाम मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) कोलेट क्रेस (Colette Kress) का है।

Nvidia News, Nvidia Controversy, Jensen Huang, Jensen Huang  Extramarital affair Controversy, Nvidia CEO, Ian Buck, Colette Kress

एनवीडिया का अगला CEO कौन होगा? संभावित उम्मीदवारों में टॉप इंजीनियर और CFO (तस्वीर-istock/x)

जेन्सन हुआंग की जगह भरना क्यों है मुश्किल?

जेन्सन हुआंग कोई आम सीईओ नहीं हैं। अपनी खास चमड़े की जैकेट (लेदर जैकेट) और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हुआंग को एनवीडिया चिप का सबसे बड़ा प्रचारक माना जाता है। उन्होंने वीडियो गेम के प्रोसेसर बनाने से कंपनी की शुरुआत की और इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया का बेताज बादशाह बना दिया। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक सिडनी स्थित 'फ्लडलाइन्स रिसर्च' की संस्थापक अन्ना वू का कहना है कि हुआंग इंडस्ट्री के एक रॉकस्टार हैं और उनकी पहचान एनवीडिया ब्रांड का पर्याय बन चुकी है। उनके जैसे करिश्माई नेता की जगह लेना किसी के लिए भी बेहद कठिन होगा। हुआंग के कंपनी से बाहर जाने की आशंका का असर शेयर बाजार पर भी साफ दिख रहा है। इस सप्ताह एनवीडिया के शेयरों में भारी बिकवाली हुई है, जिससे कंपनी के बाजार मूल्य में 600 अरब डॉलर की बड़ी गिरावट आई है। इस गिरावट के कारण एनवीडिया दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी के स्थान से खिसककर दूसरे नंबर पर आ गई है।

End of Feed