क्या आप भी बैंक अकाउंट में नहीं रखते हैं मिनिमम बैलेंस? तो हो सकते हैं कई नुकसान

क्या आप जानते हैं कि आपके बैंक अकाउंट में मिनिमम बैलेंस न रखने के गंभीर नुकसान हो सकते हैं? सिर्फ एक छोटी सी लापरवाही से आपको जुर्माना, सुविधाओं का नुकसान और यहां तक कि खाता बंद होने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि मिनिमम बैलेंस क्यों जरूरी है और इसे बनाए रखने के आसान तरीके क्या हैं।

अगर आपके सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस नहीं है, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। ज्यादातर बैंक अपने ग्राहकों से खाते में एक तय न्यूनतम राशि बनाए रखने को कहते हैं। लेकिन कई लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं। मिनिमम बैलेंस न रखने से आप कई नुकसान झेल सकते हैं। जैसे जुर्माना, बैंक की सुविधाओं का न मिलना और यहां तक कि अकाउंट बंद होने का खतरा। ऐसे में आइए आज आपको बताते हैं सेविंग बैंक अकाउंट में मिनिमम बैलेंस न रखने के क्या नुकसान हो सकते हैं?

Minimum Balance Saving Account

हो सकते हैं ये नुकसान

अगर आपके खाते में तय राशि से कम बैलेंस है, तो बैंक हर महीने या तिमाही पर पेनल्टी चार्ज लगा सकता है। इसके अलावा, मुफ्त एटीएम ट्रांजैक्शन, नेट बैंकिंग और चेकबुक सर्विस जैसी सुविधाएं भी तब ही मिलती हैं, जब आप मिनिमम बैलेंस बनाए रखते हैं। बार-बार जुर्माना देने से आपकी क्रेडिट हिस्ट्री पर नकारात्मक असर पड़ सकता है, जिससे लोन या क्रेडिट कार्ड लेना मुश्किल हो सकता है। लगातार मिनिमम बैलेंस न रखने पर बैंक आपका खाता निष्क्रिय या बंद भी कर सकता है।

End of Feed