1 Trillion Dollar Coin : आज-कल अमेरिका में दो चीजों चर्चा काफी जोरों पर है। पहली कि अमेरिका अपने इतिहास में पहली बार डिफॉल्ट (US Debt Default) होने के कगार पर है। वहीं दूसरी चर्चा ये है कि इस डिफॉल्ट से बचने के एक तरीका हो सकता है 'एक खास सिक्का'। ये सिक्का होगा 1 ट्रिलियन डॉलर (1 Trillion Dollar Coin) या 1 लाख करोड़ डॉलर का। भारतीय मुद्रा में ये अमाउंट 8,27,45,50,00,00,000 रु होती है। इस रकम को कैलकुलेट करने में आपका दिमाग चकरा सकता है और कैलकुलेटर भी हैंग कर सकता है। आसान शब्दों में कहें तो यह रकम 82.74 लाख करोड़ रु बनेगी। हालांकि जरूरी नहीं कि अमेरिका में 1 ट्रिलियन डॉलर का सिक्का बनाए। पर अमेरिका में इसे लेकर चर्चा खूब हो रही है।
1 ट्रिलियन डॉलर का सिक्का
1 ट्रिलियन डॉलर का सिक्के बनाने की मांग
1 ट्रिलियन डॉलर के सिक्के के आइडिया के बीच अमेरिका में हैशटैग #MintTheCoin भी काफी वायरल हो रहा है। अमेरिका में 1997 का एक कानून है जिसके तहत ट्रेज़री के सचिव के पास किसी भी कारण से किसी भी कीमत के प्लेटिनम सिक्के ढालने की शक्ति है।
क्यों आई ऐसी नौबत
हाल के महीनों में House of Representatives में रिपब्लिकन लीडरशिप और व्हाइट हाउस (White House) में डेट सीलिंग लिमिट (Debt Ceiling Limit) बढ़ाने के लिए बातचीत चल रही है। बीते शनिवार की शाम को राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) और स्पीकर केविन मैक्कार्थी ( Kevin McCarthy) एक अस्थायी समझौते पर सहमत हुए, जिसे कानून में बदलने के लिए कांग्रेस को पारित करना होगा।
5 जून तक का समय
एएस यूएसए की रिपोर्ट में अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी जेनेट येलेन (Janet Yellen) के हवाले से कहा गया है कि देश के पास एक समझौते पर पहुंचने के लिए 5 जून तक का समय सीमा है, वरना अमेरिका को अपने पहले डिफॉल्ट का सामना करना पड़ेगा, जिससे सैकड़ों सरकारी ऑफिसों को पैसे की कमी के कारण काम बंद करना पड़ सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
