जीरो बजट, डबल मुनाफा: जानिए Natural Farming क्यों है आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत

What is Natural Farming: नेचुरल फार्मिंग या प्राकृतिक खेती, कृषि की वह प्राचीन पद्धति है जिसमें रसायनों (Chemicals) और बाहरी खादों का इस्तेमाल नहीं किया जाता। यह पद्धति प्रकृति के नियमों पर आधारित है, जहां प्राकृतिक तत्वों का इस्तेमाल कर मिट्टी की उर्वरता बढ़ाई जाती है।

What is Natural Farming: पीएम नरेन्द्र मोदी ने बजट के बाद आयोजित तीसरे वेबिनार को संबोधित करते हुए नेचुरल फार्मिंग का जिक्र किया। उन्होंने भारत में कैमिकल फ्री खेती और नेचुरल फार्मिंग पर बल देने की बात कही। नेचुरल फार्मिंग क्या है, किस प्रकार यह एक बेहतर विकल्प के रूप में सामने आ रही है और इसके क्या लाभ मिलते हैं, इन सभी सवालों के जवाब इस आर्टिकल में देने जा रहे हैं-

Natural Farming

क्या होती है नेचुरल फार्मिंग (Photo: AI Generated)

Natural Farming एक बेहतर विकल्प

खेती में रासायनिक खाद और कीटनाशकों के तेजी से बढ़ते इस्तेमाल के बीच लंबे समय में मिट्टी की उर्वरता कम होने लगती है। रासायनिक खाद और कीटनाशकों के इस्तेमाल से उत्पादन तो बढ़ता है लेकिन पर्यावरण पर नकारात्मक असर भी पड़ता है। ऐसी स्थिति में Natural Farming एक बेहतर विकल्प के रूप में सामने आई है।

End of Feed