करंट अकाउंट खोलने जा रहे हैं? तो पहले जान लें मिनिमम बैलेंस के नियम और कैश ट्रांजैक्शन से जुड़ी ये जरूरी बातें

अगर आप भी करंट अकाउंट खुलवाने जा रहे है तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। करंट अकाउंट खुलवाने का तरीका थोड़ा अलग है ऐसे में आइए आपको बताते हैं कौन ये अकाउंट खुलवा सकता है?

हममें से लगभग हर किसी का बैंक में कोई न कोई खाता जरूर होता है, जिसमें सबसे आम सेविंग अकाउंट है। सेविंग अकाउंट आम लोगों और सैलरी पाने वाले कर्मचारियों के लिए बनाया गया है, ताकि वे अपनी गाढ़ी कमाई में से बचत कर सकें और जरूरत पड़ने पर उस पैसे का इस्तेमाल कर सकें। लेकिन कारोबारियों और व्यावसायिक कंपनियों के लिए यह खाता सही नहीं बैठता, क्योंकि उन्हें रोजाना बड़े-बड़े लेन-देन करने होते हैं। ऐसे व्यवसायियों, फर्मों और कंपनियों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए बैंक 'करंट अकाउंट' (Current Account) की सुविधा देते हैं।

Current Account

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मुताबिक, करंट अकाउंट एक ऐसा बैंक खाता है जिसका मुख्य इस्तेमाल हाई-वैल्यू (बड़ी रकम) के ट्रांजैक्शन के लिए किया जाता है। इसमें खाताधारक को ज्यादा फंड ट्रांसफर करने और आम खातों के मुकाबले अधिक डेली लिमिट जैसी कई विशेष सुविधाएं मिलती हैं, जिससे बिजनेस का मनी मैनेजमेंट बेहद आसान हो जाता है।

End of Feed