2 साल से Bank Account नहीं चलाया तो क्या होगा? 10 साल बाद पैसे पर क्या होता है, जानें RBI का नियम

अगर आपके बैंक खाते में लंबे समय से कोई लेन-देन नहीं हुआ है, तो यह जानना जरूरी है कि बैंक उसे कब Inoperative और कब Unclaimed मानता है। जानिए 2 साल और 10 साल से जुड़े RBI के नियम।

अगर आपका बैंक अकाउंट लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हुआ है, तो उसमें पड़े पैसे को लेकर चिंता होना स्वाभाविक है। कई लोगों को लगता है कि अगर खाते में कई साल तक कोई Transaction नहीं हुआ, तो बैंक पैसा अपने पास रख लेता है या उसे जब्त कर लेता है। ऐसा नहीं है। बैंक खाते के Inoperative और Unclaimed होने के लिए अलग-अलग नियम हैं। RBI के नियमों के मुताबिक, अगर Savings या Current Account में ग्राहक की तरफ से 2 साल तक कोई लेन-देन नहीं होता है, तो खाते को Inoperative या Dormant Account माना जा सकता है। इसका मतलब यह नहीं है कि खाते में जमा पैसा खत्म हो गया या बैंक उसका मालिक बन गया।

Indian Money

10 साल बाद पैसे पर क्या होता है, जानें RBI का नियम

यहां एक जरूरी बात समझना जरूरी है कि केवल खाते में पैसा पड़ा रहने से उसे लावारिस घोषित नहीं किया जाता। खाते में ग्राहक की तरफ से किए गए Debit या Credit Transactions को देखा जाता है। वहीं बैंक की तरफ से Savings Account में दिया गया Interest या लगाए गए Service Charges को ग्राहक का Transaction नहीं माना जाता। इसलिए केवल ब्याज जुड़ने से लंबे समय से इस्तेमाल न होने वाला खाता Active नहीं माना जाता। RBI के नियमों के अनुसार, दो साल तक ग्राहक की तरफ से कोई योग्य लेन-देन नहीं होने पर खाता Inoperative हो सकता है।

End of Feed