EPFO के नए पोर्टल में क्या क्या बदला? अब कैसे UAN होगा लॉग-इन

ईपीएफओ ने अपने मेंबर पोर्टल में कई बड़े बदलाव किए हैं। सुरक्षा बढ़ाने के लिए जरूरी सेवाएं उमंग ऐप से हटा दी गई हैं। अब UAN से लॉग-इन करने के लिए नया OTP आधारित सिस्टम लागू हुआ है।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों सब्सक्राइबर्स के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण और बड़ा अपडेट सामने आया है। अगर आप भी नौकरीपेशा हैं और अपने पीएफ (PF) अकाउंट को मैनेज करने या बैलेंस चेक करने के लिए उमंग (UMANG) ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर सीधे तौर पर आपके काम की है। दरअसल, ईपीएफओ ने अपने डिजिटल सिस्टम को ज्यादा सुरक्षित, आधुनिक और सुव्यवस्थित बनाने के लिए अपने आधिकारिक पोर्टल में कई बड़े बदलाव किए हैं। इस नए अपडेट के तहत ईपीएफओ (EPFO) की कुछ बेहद लोकप्रिय और जरूरी डिजिटल सेवाओं को उमंग ऐप से हटाकर पूरी तरह से ईपीएफओ के नए और अपग्रेड किए गए पोर्टल पर शिफ्ट कर दिया गया है। इस बदलाव का सीधा मतलब यह है कि पीएफ खाताधारकों को अब अपनी कुछ पुरानी आदतों को बदलना होगा और पीएफ से जुड़े कामों के लिए नए तरीकों को समझना होगा, ताकि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

EPFO

नहीं मिलेगी ये 2 सुविधाएं

ईपीएफओ द्वारा किए गए इस बड़े बदलाव के बाद अब सब्सक्राइबर्स के मन में यह सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर उमंग ऐप पर अब कौन सी सुविधाएं नहीं मिलेंगी? ईपीएफओ के नए नोटिफिकेशन के अनुसार, पीएफ एडवांस क्लेम करने, पूरा पीएफ फंड निकालने (Final Settlement) और पेंशन (EPS) का पैसा ट्रांसफर या विड्रॉ करने जैसी सबसे मुख्य डिजिटल सर्विसेज को अब उमंग ऐप से पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इसके अलावा, जो लोग नौकरी बदलने के बाद अपने पुराने पीएफ अकाउंट के बैलेंस को नए अकाउंट में ट्रांसफर करने के लिए उमंग ऐप का सहारा लेते थे, उन्हें भी अब वहां यह विकल्प नहीं मिलेगा। यानी कुल मिलाकर कहें तो पीएफ से जुड़े जितने भी पैसों के लेन-देन या क्लेम वाले बड़े काम थे, वे अब उमंग ऐप के जरिए नहीं किए जा सकेंगे। इन सभी महत्वपूर्ण सेवाओं को अब ईपीएफओ के नए एकीकृत सदस्य पोर्टल (Unified Member Portal) पर स्थानांतरित कर दिया गया है।

End of Feed