WeWork India का IPO आज से खुल रहा, निवेश से पहले जानें क्या चल रहा ताजा जीएमपी

WeWork India Management Ltd IPO: इसका प्राइस बैंड कंपनी ने 615-648 रुपये प्रति शेयर सेट किया है। इससे कंपनी ने 3000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी की है। अगर आप भी इस आईपीओ में पैसा लगाने का सोच रहे हैं तो आइए आपको बताते हैं इसका ताजा GMP क्या है?

अगर आप आईपीओ से कमाई करते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। दरअसल, प्राइमरी मार्केट में शुक्रवार को वीवर्क इंडिया मैनेजमेंट लिमिटेड (WeWork India Management Ltd) का आईपीओ निवेशकों के सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है और निवेशक इसमें 7 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकेंगे। इसका प्राइस बैंड कंपनी ने 615-648 रुपये प्रति शेयर सेट किया है। इससे कंपनी ने 3000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी की है। अगर आप भी इस आईपीओ में पैसा लगाने का सोच रहे हैं तो आइए आपको बताते हैं इसका ताजा GMP क्या है?

IPO

क्या है लेटेस्ट GMP

वीवर्क मैनेजमेंट लिमिटेड के शेयर ग्रे मार्केट में धमाल मचा रहे हैं। इन्वेस्टर गेन के मुताबिक, शुक्रवार को ग्रे मार्केट में इसका प्रति शेयर प्राइस 663 रुपये है। यानी यह अपने अपर प्राइस बैंड से 15 रुपये प्रति शेयर प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहा है। कंपनी ने 23 शेयरों का एक लॉट तय किया है।

End of Feed