IT सेक्टर पर मंडराया युद्ध का साया: नैसकॉम का बड़ा अलर्ट कंपनियां बढ़ाएं अपनी साइबर सुरक्षा

NASSCOM Security Alert: पश्चिम एशिया में गहराते सैन्य संकट ने न केवल वैश्विक अर्थव्यवस्था बल्कि डिजिटल जगत की सुरक्षा पर भी सवालिया निशान लगा दिए हैं। NASSCOM ने भारतीय आईटी कंपनियों को विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी है।

NASSCOM Security Alert: सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) उद्योग के प्रमुख संगठन नैसकॉम ने सोमवार को प्रौद्योगिकी कंपनियों को पश्चिम एशिया में गहराते भू-राजनीतिक संकट को देखते हुए परिचालन तैयारियों और साइबर सुरक्षा ढांचे को और मजबूत करने की सलाह दी है। नैसकॉम ने आगाह किया है कि अनिश्चितता के इस माहौल में कामकाज में बाधा आने और साइबर खतरों का जोखिम काफी बढ़ सकता है।

NASSCOM Security Alert

नैसकॉम ने आईटी कंपनियों को साइबर सुरक्षा बढ़ाने की सलाह दी (Photo: iStock)

कंपनियां अपनी योजनाओं की कर रही समीक्षा

भाषा (पीटीआई) की एक रिपोर्ट के अनुसार, अपनी सदस्य कंपनियों के लिए जारी एक नए परामर्श में नैसकॉम ने कहा कि हालांकि वर्तमान में व्यावसायिक परिचालन स्थिर है, लेकिन कंपनियां अपनी आकस्मिक योजनाओं की सक्रिय रूप से समीक्षा कर रही हैं और झटकों को झेलने या उनसे उबरने की अपनी क्षमता को और मजबूत कर रही हैं, ताकि समय के साथ स्थिति बदलने पर होने वाले किसी भी संभावित व्यवधान को कम किया जा सके।

End of Feed