हम ठहरे हुए पानी में कंकड़ मारकर खुश होने वाले लोग नहीं है, बहती धारा को मोड़ने वाले हैं-PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि रिफॉर्म्स को लेकर उनकी सरकार बड़े कदम उठाती आई है। आने वाले समय में सुधारों की प्रक्रिया और तेज होगी। पीएम ने कहा कि 'इतने सुधार करने के बाद मोदी आराम कर लेगा, यह मेरी सोच में नहीं है। अभी रिफॉर्म्स का पिटारा हम लेकर आने वाले हैं। हम जटिल चीजों को आसान बना रहे हैं। जीएसटी रिफॉर्म दीवाली तक पूरी हो जाएगी।

Narendra Modi News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत आज ऐसी स्थिति में पहुंच गया है कि वह दुनिया को धीमी ग्रोथ से बाहर निकाल सकता है। पीएम ने कहा कि 'हम ठहरे हुए पानी में कंकड़ मारकर खुश होने वाले लोग नहीं है बल्कि बहती धारा को मोड़ने वाले लोग हैं। भारत समय को मोड़ देने वाला सामर्थ्य लेकर चल रहा है। यही बात मैंने पिछले दिनों लाल किले की प्राचीर से भी कही।' प्रधानमंत्री ने कहा कि स्पीड, स्केल और स्कोप इन तीन पैरामीटर्स से भारत विकसित होगा। पीएम ने 2014 के बाद कृषि, उद्योग, अंतरिक्ष, तकनीक सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत की उपलब्धियों का जिक्र किया।

PM Modi

ईटी वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2025 को संबोधित करते पीएम मोदी।

देश में और तेज होंगे रिफॉर्म्स-प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने कहा कि रिफॉर्म्स को लेकर उनकी सरकार बड़े कदम उठाती आई है। आने वाले समय में सुधारों की प्रक्रिया और तेज होगी। पीएम ने कहा कि 'इतने सुधार करने के बाद मोदी आराम कर लेगा, यह मेरी सोच में नहीं है। अभी रिफॉर्म्स का पिटारा हम लेकर आने वाले हैं। हम जटिल चीजों को आसान बना रहे हैं। जीएसटी रिफॉर्म दीवाली तक पूरी हो जाएगी। इस रिफॉर्म्स से भारत की अर्थव्यव्स्था तेजी से आगे बढ़ेगी। देश को 2047 तक विकसित करने के लिए हम पूरी ताकत से जुटे हैं। यह आत्मनिर्भर भारत से ही संभव है। यह आत्मनिर्भरता स्पीड, स्केल और स्कोप इन तीन पैरामीटर्स से संभव है।'

End of Feed