नवरात्री पर सोना खरीदने का है प्लान? यहां मिल रहे हैं बेस्ट ऑफर, फ्री Gold Coin और कई शानदार बेनिफिट्स

फेस्टिव सीजन में सोना खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर हैं। तनिष्क से लेकर PC Jwellers तक अपने ग्राहकों को फेस्टिव सीजन में सोना खरीदने के लिए शानदार ऑफर्स दे रहे हैं। ग्राहकों को न सिर्फ मेकिंग चार्ज पर छूट मिल रही है बल्कि फ्री गोल्ड कॉइन और फिक्स्ड गोल्ड रेट का भी फायदा दिया जा रहा है। आइए जानते हैं, नवरात्री पर आपको सोना खरीदने के लिए कहां-कहां क्या खास ऑफर मिल रहे हैं।

भारत में फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। फेस्टिव सीजन में लोग जमकर सोने से लेकर कपड़ों की शॉपिंग करते हैं। इस समय लोग खासकर सोने के आभूषण खरीदना शुभ मानते हैं। अगर आप भी इस नवरात्रि गोल्ड जूलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके बहुत ही काम की है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बड़े जूलरी ब्रांड्स शानदार डिस्काउंट और स्पेशल स्कीम लेकर आए हैं। ग्राहकों को न सिर्फ मेकिंग चार्ज पर छूट मिल रही है बल्कि फ्री गोल्ड कॉइन और फिक्स्ड गोल्ड रेट का भी फायदा दिया जा रहा है। आइए जानते हैं, नवरात्री पर आपको सोना खरीदने के लिए कहां-कहां क्या खास ऑफर मिल रहे हैं।

Gold  Offers

Tanishq का स्पेशल गोल्ड रेट ऑफर

प्रमुख ज्वेलरी ब्रांड Tanishq ने नवरात्रि और फेस्टिव सीजन को देखते हुए ग्राहकों के लिए खास स्कीम पेश की है। इसके तहत ग्राहक 22 अक्टूबर 2025 तक सोने की जूलरी की बुकिंग कर सकते हैं और स्थिर गोल्ड रेट का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना के मुताबिक, बुकिंग की तारीख और इनवॉयस की तारीख में से जो भी गोल्ड रेट कम होगा, उसी पर ग्राहक को बिलिंग की सुविधा मिलेगी। यानी, अगर गोल्ड रेट बढ़ भी जाए तो आपको नुकसान नहीं होगा। हालांकि इस ऑफर का लाभ पाने के लिए कम से कम 25% एडवांस पेमेंट करना जरूरी है। यह ऑफर नए ऑर्डर और एडवांस बुकिंग दोनों पर लागू है।

End of Feed