बिजनेस

Vodafone Idea share price: वोडाफोन-आइडिया शेयर में 6 फीसदी का उछाल, जानें किस वजह से आई तेजी

Vodafone Idea share price Rise Buy or Not: ब्रोकरेज UBS द्वारा अपनी रेटिंग को 'न्यूट्रल' से अपग्रेड करके 'खरीदें' करने के बाद शुक्रवार के सत्र में वोडाफोन आइडिया के शेयर की कीमत में 6 फीसदी से अधिक की उछाल देखने को मिली। (Vodafone Idea share price jumps over 6%) Buy or Not

Image

vodafone idea share price

Vodafone Idea share price: वैश्विक ब्रोकरेज UBS द्वारा अपनी रेटिंग को 'न्यूट्रल' से अपग्रेड करके 'खरीदें' करने के बाद शुक्रवार के सत्र में वोडाफोन आइडिया के शेयर की कीमत में 6 फीसदी से अधिक की उछाल देखने को मिली। यह UBS ने Vi शेयर का टारगेट प्राइस ₹ 13.10 से ₹ 18 कर दिया गया। वोडाफोन आइडिया के शेयर की कीमत बीएसई पर ₹14.23 के इंट्राडे लो पर खुली और ₹ 14.95 के इंट्राडे हाई को छु गईं।

Vodafone Idea Share Price Target 2024: क्या है Vodafone Idea पर ब्रोकरेज UBS की राय

विदेशी ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) की रेटिंग को 'न्यूट्रल' से बढ़ाकर 'BUY' कर दिया है। ब्रोकरेज फर्म ने इसका टारगेट प्राइस 13.10 रुपये से बढ़ाकर 18 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज फर्म VIL में 70-80 प्रतिशत की तेजी की संभावना देख रहा है। फिलहाल, वोडाफोन आइडिया पर यूबीएस का 18 रुपये का टारगेट प्राइस AGR बकाया माफ़ी की 50 प्रतिशत संभावना पर आधारित है।

Vodafone Idea Share Price History: वोडाफोन आइडिया शेयर प्राइस हिस्ट्री

खबर लिखते समय Vodafone Idea के शेयर सुबह 9: 23 बजे के आस-पास 3.56% तेजी के साथ 14.55 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। Vodafone Idea के शेयर में 52 हफ्तों का हाई 18.40 रुपये का है वहीं 52 हफ्ते का लो 6.85 है। BSE के एनालिटिक्स के मुताबिक कंपनी के शेयर ने अपने निवेशकों को पिछले एक महीने में 11.07% का रिटर्न दिया है। पिछले 6 महीने में इस स्टॉक में 8.99% की तेजी आई है और पिछले एक साल में Vodafone Idea के शेयर 109.35% चढ़े हैं।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article