HOAC Foods Listing: हरिओम आटा एंड स्पाइसेज (एचओएसी फूड्स इंडिया) ने आज बाजार में अच्छी शुरुआत की, क्योंकि इसके शेयर एनएसई एसएमई पर 147 रुपये प्रति शेयर पर खुले, जो 48 रुपये के प्राइस बैंड से 206% अधिक है। ₹ 5.54 करोड़ के एसएमई आईपीओ 16 मई से 21 मई, 2024 तक ₹ 48 प्रति शेयर की कीमत पर सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इसमें बिना किसी ऑफर-फॉर-सेल के लिए केवल 1,155,000 शेयरों का नया इश्यू शामिल था। कंपनी ने शुद्ध इश्यू आय का उपयोग कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करने का प्रस्ताव रखा है।
190 रुपये के ऊपर लिस्ट होने का था अनुमान
हरिओम आटा के IPO का प्राइस बैंड 48 रुपये का था। जबकि ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में यह 145 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इस तरह हरिओम आटा के शेयर को 193 रुपये के साथ बाजार में लिस्ट होने का अनुमान लगाया गया था। जो कि 302 फीसदी का फायदा था। हरिओम आटा एंड स्पाइसेज में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 99.99 पर्सेंट थी, जो कि अब 69.95 पर्सेंट रह जाएगी। हरिओम आटा की शुरुआत साल 2018 में हुई है। कंपनी आटा, मसाले और दूसरे फूड प्रॉडक्ट्स तैयार करती और उन्हें बेचती है।
Hariom Atta कितना मिला था सब्सक्रिप्शन
हरिओम आटा एंड स्पाइसेज(Hariom Atta) का IPO टोटल 2013.64 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के IPO में रिटेल इनवेस्टर्स कैटेगरी में 2556.46 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। वहीं दूसरे सेगेमेंट में 1432.60 गुना सब्सक्रप्शन मिला है। कंपनी के IPO में रिटेल इनवेस्टर्स 1 लॉट के लिए बोली लगा सकते थे। IPO की एक लॉट में 3000 शेयर हैं। यानी, रिटेल इनवेस्टर्स को कंपनी के IPO में 144000 रुपये का इनवेस्टमेंट करना था। वहीं, हाई नेटवर्थ इंडीविजुअल्स (HNI) कंपनी के IPO में 2 लॉट के लिए बोली लगा सकते थे।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
