Vodafone-Idea को AGR पर बड़ी राहत, 15% लुढ़क गया शेयर; पॉजिटिव खबर फिर भी क्यों टूटा शेयर?

Vodafone-idea को केंद्र सरकार ने AGR के मामले में नए वर्ष का तोहफा दिया है। सुप्रीम कोर्ट से मिले निर्देंशों के आधार पर केंद्र सरकार ने देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी को AGR बकाया को लेकर बड़ी राहत दी है। केंद्र सरकार की तरफ से Vi को AGR बकाये के लिए पांच साल का मोरेटोरियम ऑफर किया गया है। हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि पॉजिटिव खबर आने के बाद भी शेयर में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

कर्ज में डूबी टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea Ltd के शेयरों में बुधवार 31 दिसंबर को तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। दिन की शुरुआत में AGR राहत पैकेज को लेकर शेयर में करीब 5 फीसदी की तेजी देखने को मिली, लेकिन दोपहर बाद जैसे ही यह जानकारी सामने आई कि केंद्र सरकार ने कंपनी को AGR बकाया को चुकाने के मामले में राहत दी है, शेयर दिनभर की तेजी को पीछे छोड़ते हुए 15 फीसदी नीचे गिर गया।

Vi share

शेयर में बड़ी गिरावट (इमेज क्रेडिट, कैन्वा)

5 साल का AGR मोरेटोरियम, बड़ी राहत

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय कैबिनेट ने Vodafone Idea के लिए AGR भुगतान पर 5 साल के मोरेटोरियम को मंजूरी दी है। इसके तहत कंपनी के कुल ₹87,695 करोड़ के AGR बकाया को फिलहाल फ्रीज कर दिया गया है। यह फैसला कंपनी की कमजोर बैलेंस शीट के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

End of Feed