2360% रिटर्न! मल्टीबैगर स्टॉक में विजय केडिया की एंट्री, दो दिन में 20% भागा

मशहूर निवेशक विजय केडिया अक्सर ऐसे स्टॉक्स पर दांव लगाते हैं, जो मल्टीबैगर रिटर्न देते हैं। हाल में ही उन्होंने एक सोलर एनर्जी से जुड़े स्टॉक में एंट्री ली है। बीते दो दिन में ये स्टॉक 20% भाग चुका है।

दिग्गज निवेशक विजय केडिया (Vijay Kedia) को Multibagger Stocks खोजने में माहिर माना जाता है। अब उन्होंने Solar Sector के ऐसे Multibagger Stock में एंट्री ली है, जो पांच साल में 2360% का बंपर रिटर्न दे चुका है। Websol Energy System Limited के शेयरों में अचानक आई तेजी ने निवेशकों का ध्यान खींच लिया है। शेयर में आज 23 अप्रैल को 10 फीसदी का अपर सर्किट लगा है।

Kedia multibagger stock

विजय केडिया ने खरीदी 1 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी

बाजार में यह तेजी सीधे तौर पर विजय केडिया की एंट्री से जोड़ी जा रही है, जिसे स्मार्ट मनी मूव माना जाता है। हालांकि, पिछले एक साल से यह स्टॉक थका हुआ दिखा है और निवेशकों की पूंजी को 30% तक घटाया है। लेकिन, विजय केडिया के एंट्री लेने के बाद से एक महीने में जहां ये करीब 40% की उड़ान भर चुका है। वहीं, दो दिन से इसमें अपर सर्किट लग रहा है और यह 20% भाग चुका है।

End of Feed