खाली कर रहे हैं किराए का घर और मकान मालिक काट रहा है सिक्योरिटी डिपॉजिट? जानिए अपने अधिकार

मकान मालिकों को नुकसान की भरपाई करने का अधिकार है, लेकिन वे प्रॉपर्टी के सामान्य रूप से पुराने होने या रूटीन मेंटेनेंस पर हुए खर्च की भरपाई के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट से पैसा नहीं काट सकते हैं।

अगर आप किराये के घर में रहते हैं तो सिक्योरिटी डिपॉजिट से जरूर अवगत होंगे। मकान मालिक रेंट पर घर देने से पहले प्रत्येक किरायेदार से सिक्योरिटी डिपॉजिट लेता है। सिक्योरिटी डिपॉजिट का मकसद मकान मालिकों को असली नुकसान से बचाना होता है, लेकिन विवाद तब पैदा होते हैं जब किराएदार घर खाली करते हैं और उन्हें पता चलता है कि पेंटिंग, सफाई या छोटी-मोटी मरम्मत के लिए उनके सिक्योरिटी डिपॉजिट का कुछ हिस्सा काट लिया जाता है।

Rented Home (AI Image)

किराये का घर

हालांकि मकान मालिकों को किराएदारों की वजह से हुए नुकसान का खर्च वसूलने का अधिकार है, लेकिन वे सामान्य टूट-फूट के लिए मनमाने ढंग से पैसे नहीं काट सकते। सिक्योरिटी डिपॉजिट में कटौतियों की सीमा मुख्य रूप से किराये के समझौते की शर्तों और 'ट्रांसफर ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट, 1882' के प्रावधानों पर निर्भर करती है।

End of Feed