US stock market ends lower: अमेरिकी शेयर बाजार में दिखी भारी गिरावट, मिडल ईस्ट में तनाव बढ़ा, डिफेंस और एनर्जी स्टॉक्स चमके

US stock market ends lower: मध्य पूर्व में इजरायल और ईरान के बीच तनाव बढ़ने के चलते 14 जून 2025 को अमेरिकी शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखी गई। Dow Jones, Nasdaq और S&P 500 में 1% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई, जिसमें सबसे ज्यादा नुकसान वित्तीय और आईटी सेक्टर को हुआ। Nvidia, Apple, Visa, Mastercard और Adobe जैसे प्रमुख शेयरों में गिरावट आई, जबकि रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र के शेयरों जैसे Lockheed Martin, Exxon और Diamondback Energy में तेजी दर्ज की गई। ईंधन कीमतों में उछाल के कारण एयरलाइन कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई। डॉलर और बॉन्ड यील्ड में भी तेजी रही, जिससे बाजार में अनिश्चितता और बढ़ गई है।

US stock market ends lower: अमेरिकी शेयर बाजारों में तेज गिरावट देखने को मिली। Dow Jones, Nasdaq और S&P 500 सभी इंडेक्स में 1% से ज्यादा की गिरावट आई। इसका प्रमुख कारण ईरान द्वारा इजरायल पर किए गए जवाबी हमले और मिडल ईस्ट में तेजी से बिगड़ते हालात रहे। निवेशकों की धारणा पर इसका गहरा असर पड़ा।

US Stock Market, Wall Street Stocks, US Stock Market Today, Dow Jones, Nasdaq, S&P 500,

Dow, Nasdaq और S&P 500 में गिरावट।

Dow, Nasdaq और S&P 500 में गिरावट

  • Dow Jones 1.79% गिरकर 42,197.79 पर बंद हुआ
  • S&P 500 1.13% लुढ़क कर 5,976.97 पर
  • Nasdaq 1.30% गिरकर 19,406.83 पर बंद हुआ
सप्ताह भर के आंकड़ों की बात करें तो Dow में 1.3%, S&P 500 में 0.4% और Nasdaq में 0.6% की गिरावट दर्ज की गई।

End of Feed