US Iran War ने ईरान को 270 अरब डॉलर से 1 लाख करोड़ डॉलर तक का नुकसान हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ होर्मुज (Hormuz) स्ट्रेट में अमेरिकी नाकेबंदी ने ईरान पर बड़ा आर्थिक दबाव बना दिया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक ईरान को रोजाना करीब 435 मिलियन डॉलर यानी लगभग ₹4058 करोड़ का नुकसान हो सकता है। यह संकट अब सिर्फ युद्ध नहीं, बल्कि अर्थव्यवस्था पर सीधा हमला बन गया है।
फिलहाल तस्वीर साफ है कि ईरान-अमेरिका संघर्ष सिर्फ युद्ध का मुद्दा नहीं रहा। अमेरिकी नाकेबंदी ने ईरान की कमाई, तेल निर्यात और आयात व्यवस्था तीनों पर चोट की है। आधिकारिक और स्वतंत्र अनुमानों को जोड़कर देखें, तो यह संकट ईरान के लिए अरबों डॉलर का झटका बन चुका है और अगर तनाव जारी रहा, तो इसका असर वैश्विक तेल बाजार से लेकर भारत की महंगाई तक दिख सकता है।
ईरान पर अमेरिकी नाकेबंदी का सीधा आर्थिक प्रहार
अमेरिका की ओर से 13 अप्रैल 2026 से लागू की गई नाकेबंदी ने ईरान के समुद्री व्यापार को सीधे निशाने पर ले लिया है। अमेरिकी सेना के CENTCOM हेंडल से भी यह बताया गया है कि ईरानी बंदरगाहों की ओर आने-जाने वाले जहाजों पर रोक रहेगी, जबकि गैर-ईरानी गंतव्यों की ओर जा रहे जहाजों को सीमित छूट मिल सकती है। इस कदम का असर न सिर्फ तेल निर्यात पर, बल्कि ईरान की पूरी व्यापारिक सप्लाई चेन पर पड़ रहा है।
अब तक कुल कितना नुकसान हुआ
कुल नुकसान का फिलहाल कोई आधिकारिक आंकड़ा तय नहीं हुआ है। हालांकि, युद्ध की वजह से ईरान को व्यापक जन-धन हानी हुई है। युद्ध में ईरान के 3000 के करीब लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इसके अलावा ईरान ने हाल में ही खुद युद्ध से अपने कुल नुकसान का अनुमान लगभग 270 अरब डॉलर से 1 ट्रिलियन डॉलर के बीच बताया है। इसके अलावा जो जनहानि हुई है उसका मौद्रिक रूप से फिलहाल कोई आकलन नहीं किया गया है।
अमेरिका और इजराइल को कितना नुकसान
अमेरिका की तरफ से भी यह टकराव महंगा पड़ रहा है, लेकिन अभी तक सार्वजनिक रिपोर्टों में इसका ठोस एकल आर्थिक योग नहीं दिया गया है। Reuters, AP और अन्य रिपोर्टों में यह साफ है कि अमेरिका को सैन्य तैनाती, ब्लॉकेड लागू करने और वैश्विक तेल बाजार संभालने के लिए अतिरिक्त रणनीतिक लागत उठानी पड़ रही है। वहीं, इस संघर्ष के बाद तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास या उससे ऊपर चली गईं, जिससे वैश्विक बाजारों पर दबाव बढ़ा।
युद्ध क्यों बढ़ा और अब भी क्यों खत्म नहीं हुआ
Reuters और AP के मुताबिक यह टकराव 28 फरवरी 2026 से शुरू हुए संघर्ष, बाद की अस्थायी शांति कोशिशों और फिर 'Islamabad Talks' के विफल होने के बाद और गहरा गया। अमेरिका ने यह कदम ईरान के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम तथा समुद्री दबदबे पर दबाव बनाने के लिए उठाया, जबकि ईरान ने होर्मुज मार्ग पर नियंत्रण बनाए रखने की कोशिश की। यही वजह है कि यह लड़ाई अब सिर्फ सैन्य नहीं, बल्कि आर्थिक और भू-राजनीतिक जंग बन चुकी है।
ईरान पर सबसे बड़ा खतरा क्या है
सबसे बड़ा खतरा लंबे समय तक चलने वाली नाकेबंदी और निर्यात ठप होने का है। WSJ के मुताबिक ईरान कुछ हद तक Jask Terminal की ओर निर्यात मोड़ सकता है और उसके पास समुद्र में कुछ तेल भंडार भी मौजूद हैं, लेकिन यह राहत सीमित है। अगर ब्लॉकेड लंबा चला, तो रियाल पर दबाव, महंगाई में तेज उछाल और अर्थव्यवस्था में गहरा संकुचन देखने को मिल सकता है।