अमेरिका-ईरान तनाव, FII की बिकवाली और महंगा क्रूड, समझिए सोमवार से शेयर बाजार में तेजी या फिर गिरावट?

सोमवार से शुरू हो रहे नए सप्ताह में शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। मार्केट एक्सपर्ट इसके पीछे कई वजह बता रहे हैं।

Nfity 50 next week: अमेरिका और Iran के बीच बढ़ते तनाव, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और कच्चे तेल की लगातार बढ़ती कीमतों का असर इस सप्ताह भी भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिल सकता है। मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि महंगाई की चिंता और रुपये में कमजोरी निवेशकों की बेचैनी बढ़ा रही है, जिससे सोमवार को शुरू हो रहे सप्ताह में शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। पिछले सप्ताह भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96 के स्तर से नीचे फिसल गया। रुपये की इस कमजोरी ने निवेशकों की चिंता और बढ़ा दी है। आने वाले दिनों में रुपये की चाल बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगी।

Share Market News

शेयर बाजार

ईरान संकट पर रहेगी निवेशकों की नजर

रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा कि निवेशकों की नजर अमेरिका-ईरान संघर्ष और उसके वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर पर बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों, महंगाई और वैश्विक जोखिम धारणा में होने वाले बदलाव का सीधा असर भारतीय बाजारों पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा बाजार और रुपये में उतार-चढ़ाव निकट भविष्य में बाजार की चाल तय करेंगे। इस बीच, ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतें बढ़कर 109 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक पहुंच गई हैं। तेल की बढ़ती कीमतों ने महंगाई को लेकर चिंता और गहरा दी है।

End of Feed