US Commerce Secretary का दावा: पीएम मोदी ने ट्रंप को फोन नहीं किया, इसलिए ट्रेड डील नहीं हुई

अमेरिका के कॉमर्स सेक्रटरी हॉवर्ड लुटनिक ने दावा किया है कि ट्रंप को पीएम मोदी को कॉल नहीं करने के कारण ट्रेड डील नहीं हो पाया। एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में, अमेरिकी कॉमर्स सेक्रेटरी ने दावा किया कि अगर भारत ने ट्रेड डील पहले फाइनल कर ली होती, तो उसे इंडोनेशिया और वियतनाम जैसे देशों की तुलना में कम टैरिफ रेट मिल सकता था।

अमेरिका-भारत के बीच ट्रेड डील पर बड़ी खबर आई है। अमेरिका के वाणिज्य मंत्री (कॉमर्स सेक्रेटरी) हॉवर्ड लुटनिक ने दावा किया है कि भारत के साथ ट्रेड डील इसलिए नहीं हो पाया क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन नहीं किया। लुटनिक ने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब हाल ही में ट्रंप ने कहा था कि ‘‘मोदी जानते थे कि वह भारत के रूसी तेल खरीदने से नाखुश हैं और अमेरिका कभी भी भारत पर शुल्क बढ़ा सकता है।’’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह बयान दोनों देश के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत के दौरान दिया।

ट्रेड डील क्यों नहीं हुई?

ट्रेड डील क्यों नहीं हुई?

दोनों देशों के बीच 6 दौर की बातचीत हुई

व्यापार समझौते पर अब तक छह दौर की बातचीत हो चुकी है। इस समझौते में अमेरिका में प्रवेश करने वाले भारतीय सामानों पर लगने वाले 50 प्रतिशत शुल्क के समाधान के लिए एक ढांचागत समझौता शामिल है।

End of Feed