UPI पेमेंट फेल हुआ, लेकिन खाते से कट गए पैसे? जानें कितने दिन में आएगा रिफंड

UPI से पेमेंट करते समय कई बार स्क्रीन पर ट्रांजैक्शन फेल दिखता है, लेकिन बैंक खाते से पैसे कट जाते हैं। ऐसी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है। RBI ने रिफंड के लिए समयसीमा और मुआवजे के नियम तय किए हैं।

आजकल ऑनलाइन पेमेंट के लिए UPI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। सब्जी खरीदने से लेकर बिजली का बिल भरने और ऑनलाइन शॉपिंग तक, लोग हर छोटे-बड़े भुगतान के लिए Google Pay, PhonePe, Paytm और BHIM जैसे ऐप इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि पेमेंट करते समय स्क्रीन पर ट्रांजैक्शन फेल दिखता है, जबकि बैंक खाते से पैसे कट जाते हैं। ऐसी स्थिति में ग्राहक परेशान हो जाते हैं कि आखिर उनके पैसे वापस कब आएंगे? अच्छी बात यह है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ऐसे मामलों में रिफंड की समयसीमा तय कर रखी है।

UPI Refund

UPI पेमेंट फेल हुआ, लेकिन खाते से कट गए पैसे?

कितने दिन में वापस मिलेंगे आपके पैसे?

UPI ट्रांजैक्शन में रिफंड का समय इस बात पर निर्भर करता है कि आपने किसी व्यक्ति को पैसे भेजे थे या किसी दुकानदार और मर्चेंट को भुगतान किया था। अगर आपने किसी दूसरे व्यक्ति को पैसे भेजे और आपके खाते से रकम कट गई, लेकिन सामने वाले के खाते में नहीं पहुंची, तो बैंक को T+1 दिन के भीतर पैसा वापस करना होगा। यहां T का मतलब ट्रांजैक्शन की तारीख से है। यानी ऐसी स्थिति में अगले कैलेंडर दिन तक रिफंड हो जाना चाहिए।

End of Feed