Jobs: लोकसभा चुनाव के दौरान सृजित होंगी 9 लाख अस्थायी नौकरियां, इंडस्ट्री एक्सपर्ट का दावा

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 22, 2024, 06:19 PM IST

Temporary Jobs: लोकसभा चुनाव 2024 में विभिन्न भूमिकाओं में नौ लाख तक अस्थायी नौकरियां सृजित होने की उम्मीद है। उद्योग एक्सपर्ट्स यह दावा किया है। उन्होंने कहा कि कुछ सामान्य पदों में मतदान केंद्र अधिकारी, चुनाव क्लर्क, सुरक्षा कर्मी, डाटा एंट्री ऑपरेटर, परिवहन समन्वयक और प्रशासनिक कर्मचारी शामिल हैं।

Temporary Jobs: उद्योग एक्सपर्ट्स का कहना है कि देश में आम चुनावों के दौरान विभिन्न भूमिकाओं में नौ लाख तक अस्थायी नौकरियां सृजित होने की उम्मीद है। आम चुनाव का पहला चरण 19 अप्रैल को संपन्न हुआ था। इसमें 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान हुआ था। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण एक जून को संपन्न होगा।

Temporary Jobs

चुनाव में दौरान अस्थायी नौकरी में इजाफा

लोकसभा चुनावों के दौरान लाखों में अस्थायी नौकरियां

वर्कइंडिया के सीईओ और सह-संस्थापक नीलेश डूंगरवाल ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान देश भर में पैदा होने वाली अस्थायी नौकरियों की सही संख्या चुनाव के पैमाने, मतदान केंद्रों की संख्या और चुनाव संबंधी गतिविधियों की जरूरत जैसे विभिन्न कारकों पर निर्भर करेगी। हालांकि, हम चुनावों के दौरान कम से कम नौ लाख नौकरियों की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान पैदा होने वाली अस्थायी नौकरियों में चुनावी प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कई तरह की भूमिकाएं शामिल हैं।

End of Feed