भारत में घट रही है बेरोजगारी दर, सरकार के सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा

बुधवार को जारी आवधिक श्रमबल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) में यह जानकारी दी गई। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने बयान में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में समग्र बेरोजगारी में मामूली गिरावट (4.3 प्रतिशत से घटकर 4.2 प्रतिशत) आई है, जिसमें पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए मामूली नरमी है। शहरी क्षेत्र में पुरुष बेरोजगारी 6.0 प्रतिशत से बढ़कर 6.1 प्रतिशत हो गई लेकिन महिला बेरोजगारी 8.9 प्रतिशत से घटकर 8.2 प्रतिशत रह गई। इससे समग्र शहरी बेरोजगारी दर 6.7 प्रतिशत पर स्थिर रही।

Unemployment Rate: कैलेंडर वर्ष 2024 में 15 वर्ष या उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों में बेरोजगारी दर वर्ष 2023 के पांच प्रतिशत से घटकर 4.9 प्रतिशत पर आ गई। बुधवार को जारी आवधिक श्रमबल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) में यह जानकारी दी गई। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने बयान में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में समग्र बेरोजगारी में मामूली गिरावट (4.3 प्रतिशत से घटकर 4.2 प्रतिशत) आई है, जिसमें पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए मामूली नरमी है।

Unemployment Rate

भारत में घट रही है बेरोजगारी दर

कहां कितनी घटी बेरोजगारी

शहरी क्षेत्र में पुरुष बेरोजगारी 6.0 प्रतिशत से बढ़कर 6.1 प्रतिशत हो गई लेकिन महिला बेरोजगारी 8.9 प्रतिशत से घटकर 8.2 प्रतिशत रह गई। इससे समग्र शहरी बेरोजगारी दर 6.7 प्रतिशत पर स्थिर रही। अखिल भारतीय स्तर पर कैलेंडर वर्ष 2024 में बेरोजगारी दर मामूली गिरावट के साथ 4.9 प्रतिशत रही जबकि वर्ष 2023 में यह 5.0 प्रतिशत थी। यह रोजगार के अवसरों में मामूली सुधार को दर्शाता है। बयान में कहा गया है कि घरेलू कंपनियों में अवैतनिक सहायकों की संख्या में कमी आने से ग्रामीण महिलाओं के बीच डब्ल्यूपीआर (श्रमिक जनसंख्या अनुपात) के साथ एलएफपीआर (श्रम बल भागीदारी अनुपात) में भी गिरावट आई है। ‘घरेलू उद्यमों में सहायकों’ का प्रतिशत 2023 के 19.9 प्रतिशत से घटकर 2024 में 18.1 प्रतिशत रह गया।

End of Feed