उम्मीद से कमजोर रहा इंफोसिस का रिजल्ट, मुनाफा घटकर 6,654 करोड़ रुपए रहा

आईटी सर्विस सेक्टर की प्रमुख कंपनी इंफोसिस ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही के लिए अपने परिणाम जारी कर दिए हैं। इंफोसिस का रिजल्ट उम्मीद से कम रहा। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इंफोसिस का मुनाफा 2.2 प्रतिशत घट गया। हालांकि, राजस्व में 2.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

आईटी सर्विस सेक्टर की प्रमुख कंपनी इंफोसिस का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 2.2 प्रतिशत घटकर 6,654 करोड़ रुपए रहा। बेंगलुरु मुख्यालय वाली इस कंपनी ने पिछले वर्ष की इसी अवधि में 6,806 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मुनाफे में आई इस कमी का कारण हाल ही में पेश लेबर कोड से जुड़ा 1,289 करोड़ रुपए का एकमुश्त शुल्क रहा।

Infosys

उम्मीद से कमजोर रहा इंफोसिस का रिजल्ट (Photo : iStock)

परिचालन राजस्व 8.89 प्रतिशत बढ़ा

इंफोसिस ने बुधवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि कंपनी का परिचालन राजस्व दिसंबर तिमाही में 8.89 प्रतिशत बढ़कर 45,479 करोड़ रुपए हो गया, जो एक वर्ष पहले 2024-25 की तीसरी तिमाही में 41,764 करोड़ रुपए दर्ज किया गया था। वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के मुकाबले कंपनी का लाभ 9.6 प्रतिशत घटा, जबकि राजस्व में 2.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इंफोसिस ने भविष्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण दिखाते हुए अपने पूरे वर्ष का राजस्व वृद्धि अनुमान बढ़ा दिया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए राजस्व वृद्धि अनुमान को बढ़ाकर स्थिर मुद्रा के आधार पर 3-3.5 प्रतिशत कर दिया है।

End of Feed