क्रिकेट मैच के हादसे ने खोल दी तकदीर,आज ये शख्स है 1.15 लाख करोड़ का मालिक

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Apr 27, 2023, 12:56 PM IST

Uday Kotak Journey as a banker:उदय कोटक जमनालाल बजाज इंस्टीट्यूट से MBA जरुर कर रहे थे। लेकिन क्रिकेट की दीवानगी उन पर छाई हुई थी। इस बीच एक मैच के दौरान उनके सिर में बॉल लग गई। और उसकी वजह से उन्हें रिकवरी में कई हफ्ते लग गए। चोट इतनी गंभीर थी कि उनकी पढ़ाई भी एक साल ब्रेक हो गई।

Uday Kotak Journey as a banker:आम तौर पर कोई हादसा जीवन भर टीस देता है और इंसान उसे भूलने की कोशिश करता है। लेकिन बैंकर उदय कोटक के साथ हुए एक हादसा उन्हें शायद ही भूले। क्योंकि उस एक हादसे ने उनके जीवन को बदल दिया। और आज वह भारत के बेहद सफल और सम्मानित बैंकर है। उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता से एक छोटी सी फाइनेंस कंपनी को आज देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक (मार्केट कैप के आधार पर) बना दिया है। और इस समय, ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की रियल टाइम रैंकिंग के अनुसार, उदय कोटक की नेटवर्थ इस समय 14.4 अरब डॉलर यानी करीब 1.15 लाख करोड़ रुपये है। जी हां हम बात कोटक महिंद्रा बैंक की कर रहे हैं। जिसके फाउंडर और एमडी एवं सीईओ उदय कोटक हैं। वह इस साल रिटायर हो रहे हैं। इसके बाद बैंक की कमान किसे दी जाएगी इसको लेकर चर्चा गरम है। लेकिन इंडस्ट्री में बैंकर उदय कोटक की जैसी शख्सियत हैं, ऐसे में उनके उत्तराधिकारी का चयन इतना आसान नहीं होने वाला है।

UDAY KOTAK

कोटक महिंद्रा बैंक के एमडी एंड सीईओ उदय कोटक

मैच के हादसे ने खोला रास्ता

असल में उदय कोटक शुरू में बिजनेस क्षेत्र में हाथ आजमाने के मूड में नहीं थे। उनका पहला प्यार क्रिकेट था। इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार वह अपने कॉलेज टीम के कैप्टन थे। कोटक जमनालाल बजाज इंस्टीट्यूट से MBA जरुर कर रहे थे। लेकिन क्रिकेट की दीवानगी उन पर छाई हुई थी। इस बीच एक मैच के दौरान उनके सिर में बॉल लग गई। और उसकी वजह से उन्हें रिकवरी में कई हफ्ते लग गए। चोट इतनी गंभीर थी कि उनकी पढ़ाई भी एक साल ब्रेक हो गई। और यही से एक क्रिकेटर की राह बैंकर की ओर मुड़ गई। और उसके बाद उन्होंने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।

End of Feed