बिजनेस

ये कंपनी देगी 920 फीसदी का डिविडेंड, हर शेयर पर मिलेगा 92 रु का फायदा

स्वराज इंजंस ने तिमाही नतीजों के साथ-साथ 920 फीसदी डिविडेंड का भी ऐलान किया है। इस लिहाज से ये प्रति शेयर 92 रु का डिविडेंड देगी। इससे पहले कंपनी ने शेयरधारकों को 2021-22 में 83.77 करोड़ रुपये और 2022-23 में 97.15 करोड़ रुपये का डिविडेंड दिया।

Image

स्वराज इंजंस ने किया डिविडेंड का ऐलान

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • स्वराज इंजंस ने किया डिविडेंड का ऐलान
  • कंपनी देगी 920 फीसदी का डिविडेंड
  • हर शेयर पर मिलेगा 92 रु का फायदा

Swaraj Engines Dividend 2023 Record Date : एक के बाद एक कंपनियां वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर रही हैं। इनमें से कई कंपनियां अपने फाइनेंशियल नतीजों के साथ-साथ शेयरधारकों को डिविडेंड देने का भी ऐलान कर रही हैं। हिंदुस्तान यूनिलीवर के 2200 प्रतिशत फीसदी डिविडेंड का ऐलान करने के बाद, एक और कंपनी ने गुरुवार को अपने शेयरधारकों के लिए 920 प्रतिशत डिविडेंड का ऐलान किया है।

हर शेयर पर होगा 92 रु का फायदा

स्वराज इंजंस के मुताबिक इसके बोर्ड ने तिमाही नतीजों को मंजूरी देते हुए 31 मार्च, 2023 को खत्म हुए वित्त वर्ष के लिए 920 प्रतिशत (92 रुपये प्रति शेयर) के इक्विटी डिविडेंड की सिफारिश की है।

गौरतलब है कि कंपनी ने अपने शेयरधारकों को 2021-22 में 83.77 करोड़ रुपये के मुकाबले 2022-23 में 97.15 करोड़ रुपये के डिविडेंड का भुगतान किया।

कब मिलेगा डिविडेंड

यदि कंपनी की आगामी वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में शेयरधारक डिविडेंड पर फैसला करते हैं तो रजिस्टर ऑफ मेंबर्स और शेयर ट्रांसफर बुक्स शनिवार, 8 जुलाई, 2023 से शुक्रवार, 14 जुलाई, 2023 (दोनों दिन शामिल) तक बंद रहेगी, क्योंकि इस दौरान उन एलिजिबल सदस्यों को तय किया जाएगा, जिन्हें डिविडेंड मिलेगा।

अगर डिविडेंड एजीएम में घोषित किया जाता है, तो इसके एक सप्ताह के अंदर शेयरधारकों को डिविडेंड का भुगतान किया जाएगा।

कैसे रहे कंपनी के नतीजे

डीजल इंजन बनाने वाली स्वराज इंजंस की सेल्स 2021-22 की चौथी तिमाही में 23937 यूनिट के मुकाबले 2022-23 की समान तिमाही में 34841 यूनिट रही। इस दौरान कंपनी का नेट ऑपरेटिंग रेवेन्यू 242.35 करोड़ रु से 48.5 फीसदी बढ़ कर 359.79 करोड़ रु और प्रॉफिट 21.86 करोड़ रु से 59.9 फीसदी बढ़ कर 34.96 करोड़ रु रहा।

वहीं इसका एबिटा (EBITDA) 31.10 करोड़ रु से 54.3 फीसदी उछल कर 47.98 करोड़ रु हो गया।

दर्ज की उच्चतम सेल्स

कंपनी ने चौथी तिमाही के लिए उच्चतम इंजन सेल्स वॉल्यूम और प्रॉफिट दर्ज किया है। वित्त वर्ष 2022-23 की सभी चारों तिमाहियों में दर्ज की गई बढ़ोतरी के साथ, स्वराज इंजन ने एक बार फिर वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान अपनी उच्चतम सालाना इंजन सेल्स और प्रॉफिट भी हासिल किया।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article