बिजनेस

Torrent Pharma Q4 Result: टोरेंट फार्मा का नेट प्रॉफिट 56.45% बढ़ा, डिविडेंड का किया ऐलान

Torrent Pharma Q4 Result: टॉरेंट समूह की प्रमुख कंपनी टॉरेंट फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड का एकीकृत नेट प्रॉफिट बीते वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में 56.45 प्रतिशत उछलकर 449 करोड़ रुपये रहा।

Image

Torrent Pharma का नेट प्रॉफिट बढ़ा

Photo : BCCL

Torrent Pharma Q4 Result: टॉरेंट समूह की प्रमुख कंपनी टॉरेंट फार्मास्युटिकल्स लि. का एकीकृत नेट प्रॉफिट बीते वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में 56.45 प्रतिशत उछलकर 449 करोड़ रुपये रहा। टॉरेंट फार्मास्यूटिकल्स ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 287 करोड़ रुपये का एकीकृत नेट प्रॉफिट कमाया था। वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में एकीकृत परिचालन आय 2,745 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 2,491 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में भारतीय कारोबार से आय 10 प्रतिशत बढ़कर 1,380 करोड़ रुपये हो गई। इस दौरान ब्राजील के कारोबार से आय 17 प्रतिशत बढ़कर 372 करोड़ रुपये हो गई। वहीं अमेरिकी कारोबार से आय छह प्रतिशत घटकर 262 करोड़ रुपये रही। टॉरेंट फार्मा ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने पांच रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 6 रुपये के अंतिम डिविडेंड की सिफारिश की है। इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी ली जानी है।

इसके अलावा निदेशक मंडल ने पात्र संस्थागत नियोजन (QIP) और या किसी अन्य माध्यम से परिवर्तनीय बॉन्ड या डिबेंचर सहित इक्विटी शेयर जारी कर 5,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की भी सिफारिश की है। कंपनी ने कहा कि 31 मार्च, 2024 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए एकीकृत शुद्ध लाभ 1,656 करोड़ रुपये रहा जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष यह 1,245 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2023-24 में एकीकृत परिचालन राजस्व बढ़कर 10,728 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले यह 9,620 करोड़ रुपये था।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article