TIME 100 Philanthropy List: मुकेश अंबानी, नीता अंबानी ने किया कमाल, हुए सबसे बड़े दानवीरों की लिस्ट में शामिल, भारत से दो और नाम

TIME 100 Philanthropy List: प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टाइम पत्रिका ने परमार्थ के क्षेत्र में 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी की। इसमें जाने-माने उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani), रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक चेयरपर्सन नीता अंबानी (Nita Ambani), विप्रो के पूर्व चेयरमैन अजीम प्रेमजी (Azim Premji) और जीरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामत (Nikhil Kamat) को शामिल किया है।

TIME 100 Philanthropy List: प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टाइम पत्रिका ने मंगलवार को परमार्थ (दान और सामाजिक सेवा) के क्षेत्र में 2025 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की अपनी पहली लिस्ट जारी की, जिसमें भारत से चार प्रमुख नाम शामिल हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani), रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक चेयरपर्सन नीता अंबानी(Nita Ambani), विप्रो के पूर्व चेयरमैन अजीम प्रेमजी (Azim Premji) और जीरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामत (Nikhil Kamat)। टाइम ने कहा कि यह लिस्ट उन व्यक्तियों की पहचान करती है, जो दुनिया भर में जरूरतमंदों तक मदद पहुंचा रहे हैं और सामाजिक बदलाव में योगदान दे रहे हैं।

TIME 100 most influential people in philanthropy

टाइम पत्रिका की पहली परमार्थ लिस्ट में अंबानी दंपति, अजीम प्रेमजी और निखिल कामत शामिल

अंबानी दंपति: सामाजिक सेवा में अग्रणी

मुकेश (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) के योगदान की प्रशंसा करते हुए पत्रिका ने उल्लेख किया कि उन्होंने 2024 में परमार्थ कार्यों के लिए 407 करोड़ रुपये (करीब 4.8 करोड़ डॉलर) का दान दिया। इस दंपति ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, कृषि सुधार, जल संरक्षण और दृष्टिहीनों के लिए सहायता सहित कई सामाजिक पहलों का समर्थन किया है। रिलायंस फाउंडेशन के माध्यम से लाखों विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी गई, महिलाओं को स्वरोजगार और कौशल विकास में मदद दी गई, ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि सुधार कार्यक्रम चलाए गए, अस्पताल और स्कूलों का निर्माण कराया गया।

End of Feed