पहली बार स्टॉक स्प्लिट करेगी यह IT कंपनी, 14 जून को होगा बोर्ड मीटिंग में फैसला, शेयर में 8% की तेजी

1st-ever stock split by IT company: केल्टन टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड ने अपने पहले स्टॉक स्प्लिट और फंडरेजिंग प्रस्ताव पर विचार के लिए 14 जून को बोर्ड बैठक बुलाने की घोषणा की है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयर में 8% की तेजी दर्ज की गई। कंपनी 5 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयरों को विभाजित करने पर विचार कर रही है।

1st-ever stock split by IT company: स्मॉलकैप आईटी कंपनी केल्टन टेक सॉल्यूशंस (Kellton Tech Solutions) के शेयरों में गुरुवार को तेज़ी देखी गई, जब कंपनी ने शेयर बाजार को जानकारी दी कि वह 14 जून (शनिवार) को होने वाली बोर्ड मीटिंग में पहली बार स्टॉक स्प्लिट (Stock Split) के प्रस्ताव पर विचार करेगी। इसके साथ ही बोर्ड पूंजी जुटाने के प्रस्ताव पर भी मंथन करेगा। एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, बोर्ड बैठक में कंपनी के इक्विटी शेयरों के फेस वैल्यू ₹5 को विभाजित करने पर निर्णय लिया जाएगा। यह कंपनी के इतिहास में पहला मौका होगा जब वह इस तरह की कॉर्पोरेट कार्रवाई करेगी।

1st-ever stock split by IT company

स्टॉक स्प्लिट की घोषणा।

स्टॉक स्प्लिट क्या है ?

स्टॉक स्प्लिट में किसी कंपनी के एक शेयर को एक तय अनुपात में छोटे हिस्सों में बांटा जाता है, जिससे शेयर की फेस वैल्यू घटती है और शेयर की संख्या बढ़ जाती है। इससे शेयर की लिक्विडिटी बढ़ती है और छोटे निवेशकों के लिए पहुंच आसान होती है।

End of Feed