हमारी कहानी के सबसे बड़े अध्याय अभी बाकी, नेतृत्व की असली परीक्षा संकट में होती है, AGMs में बोले गौतम अडानी

Gautam Adani in Adani AGM: अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) को संबोधित करते हुए गौतम अडानी ने कहा, "हमारे सभी व्यवसायों में पूंजी निवेश सभी रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है। हम अगले पांच वर्षों के लिए 15-20 बिलियन डॉलर के वार्षिक कैपेक्स खर्च की उम्मीद करते हैं। ये केवल हमारे समूह में निवेश नहीं हैं, बल्कि भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण में अपना योगदान देने की संभावनाओं में निवेश हैं।"

Gautam Adani in Adani AGM: अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने मंगलवार को कहा कि लगातार जांच के बावजूद भी ग्रुप कभी पीछे नहीं हटा। इसके बजाय, हमने साबित कर दिया कि सच्चा नेतृत्व धूप में नहीं, बल्कि संकट की आग में बनता है।

Adani Group

अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी (फाइल फोटो)

अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) को संबोधित करते हुए अरबपति उद्योगपति ने कहा, "हम एक ऐसी दुनिया में रहते हैं, जहां अक्सर नकारात्मकता सच्चाई से ज्यादा गूंजती है। हम कानूनी प्रक्रियाओं में सहयोग करते हैं। मैं यह भी दोहराना चाहता हूं कि हमारा शासन वैश्विक मानकों का है और हमारे अनुपालन ढांचे पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता है।"

End of Feed