Thangamayil Jewellery Dividend & Bonus Shares : शेयर बाजारों पर लिस्टेड कंपनियां अपने फाइनेंशियल रिजल्ट पेश कर रही हैं। साथ ही कई कंपनियों की तरफ डिविडेंड और बोनस शेयर जैसे ऐलान भी किए जा रहे हैं। जेम्स एंड ज्वैलरी सेक्टर की थंगमायिल ज्वेलरी (Thangamayil Jewellery) ने 6 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम लाभांश (Dividend) का ऐलान किया। साथ ही कंपनी ने 1:1 शेयर के अनुपात में बोनस शेयर की सिफारिश की। इसका मतलब है कि कंपनी अपने शेयरधारकों को हर शेयर पर एक फ्री बोनस शेयर देगी।
थंगामयिल ज्वैलरी डिविडेंड और बोनस शेयर
शेयर में तेजी जारी
कल थंगमायिल ज्वेलरी (Thangamayil Jewellery) का शेयर 3.53 फीसदी की तेजी के साथ 1174.95 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। वहीं आज कंपनी का शेयर बीएसई पर 22.45 रु या 1.91 फीसदी की तेजी के साथ 1197.40 रु पर बंद हुआ। बीते 5 दिनों में यह शेयर 9.37 फीसदी बढ़ा है।
जानिए बाकी अवधियों का रिटर्न
- बीते 1 महीने में शेयर ने 15.6 फीसदी का रिटर्न दिया
- 2023 में अब तक ये शेयर 8.34 फीसदी मजबूत हुआ है
- 6 महीनों में ये शेयर 19.36 फीसदी उछला है
- शेयर का एक साल का रिटर्न 18.95 फीसदी रहा
- थंगामयिल ज्वैलरी का शेयर पिछले 3 वर्षों में 400% से अधिक बढ़ा है
- 19 फरवरी 2010 को लिस्ट होने के बाद से ये शेयर 1584.11 फीसदी रिटर्न दे चुका है
क्या होते हैं बोनस शेयर
बोनस शेयर मौजूदा शेयरधारकों को बिना किसी चार्ज के दिए जाने वाले एक्स्ट्रा शेयर होते हैं, जो एक शेयरधारक के शेयरों की संख्या के अनुसार दिए जाते हैं। ये कंपनी की कमाई होती है जो डिविडेंड के रूप में नहीं दी जाती, बल्कि मुक्त शेयरों के रूप में दी जाती है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न और इसके डिविडेंड के साथ बोनस इश्यू की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
