टेक सेक्टर में छंटनी का दौर: एप्पल के बाद अब HP ने भी की 6,000 कर्मचारियों को निकालने तैयारी, जानें क्यों हो रही छंटनी?

टेक्नोलॉजी और AI के बढ़ते प्रभाव से कर्मचारियों की नौकरियां खतरे में हैं। HP ने ऐलान किया है कि 2028 तक वह 4,000 से 6,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। कंपनी का कहना है कि AI के इस्तेमाल से काम तेज, सटीक और किफायती होगा, लेकिन इसके साथ ही हजारों कर्मचारियों की नौकरी भी चली जाएगी।

टेक्नोलॉजी की तेजी से बढ़ती दुनिया में कंपनियां अपने काम को ज्यादा तेज, सटीक और कम खर्च में करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर रही हैं। इसके चलते कई कर्मचारियों की नौकरियां खतरे में हैं। इसी कड़ी में प्रसिद्ध कंप्यूटर कंपनी HP Inc ने ऐलान किया है कि वह 2028 तक अपने 4000 से 6000 कर्मचारियों की नौकरी खत्म कर देगी। कंपनी का कहना है कि इसका मुख्य कारण AI सिस्टम्स को अपनाकर ऑपरेशंस को बेहतर और तेज बनाना है। इससे पहले एप्पल ने भी बड़े स्तर पर जॉब्स कट का ऐलान किया था।

HP Job Cut

क्या है कंपनी का कहना?

HP का कहना है कि AI की मदद से आने वाले समय में नए प्रोडक्ट जल्दी तैयार होंगे, कस्टमर सपोर्ट बेहतर होगा और काम की गति भी बढ़ेगी। HP के CEO एनरिक लोरस के मुताबिक, इस बदलाव से कंपनी अगले तीन साल में करीब 1 अरब डॉलर की बचत कर सकेगी। हालांकि इसका सीधा असर उन हजारों कर्मचारियों पर पड़ेगा, जिनकी नौकरियां अब AI और ऑटोमेशन की वजह से खत्म हो जाएंगी।

End of Feed