TCS Salary Hike: क्या लाखों कर्मचारियों की बढ़ी सैलरी? जान लें सच

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Jan 2, 2023, 11:57 AM IST

TCS Salary Hike: कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि टाटा कंसल्टेंसी सर्विस अपने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ा रही है, आइए जानते हैं ये खबरें सच हैं या नहीं।

नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (TCS) की वेतन वृद्धि की खबरें सुर्खियों में है। हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज अपने 70 फीसदी कर्मचारियों की सैलरी 20 फीसदी तक बढ़ा (TCS Salary Hike) रही है और इसके साथ ही 4 लाख से भी ज्यादा कर्मचारियों के लिए 100 फीसदी वेरिएबल पे (Variable Pay) की भी पेशकश की गई थी। मालूम हो कि टीसीएस के अधिकारियों के अनुसार, ये दावे फर्जी हैं क्योंकि कंपनी ने ऐसी किसी भी बढ़ोतरी की घोषणा नहीं की है। टीसीएस ने कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की पुष्टि के लिए कोई विज्ञप्ति जारी नहीं की है।

tcs

TCS Salary Hike: क्या लाखों कर्मचारियों की बढ़ी सैलरी?

सबसे सुरक्षित नियोक्ताओं में से एक है TCS!

End of Feed