TCS का मुनाफा 15% बढ़कर ₹13,884 करोड़ हुआ, इतने रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान

TCS के Q2 2026: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) आज अपने Q2FY27 के नतीजे जारी किए। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 15% बढ़ा है।

IT सेक्टर की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही का रिजल्ट पेश किया। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, मुनाफा 15% बढ़कर ₹13,884 करोड़ रहा। एक साल पहले कंपनी का मुनाफा ₹12,075 करोड़ था। कंपनी के बोर्ड ने अपने शेयरधारकों के लिए वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ₹12 प्रति शेयर का दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है।

tcs

टीसीएस रिजल्ट

कॉन्स्टेंट करेंसी के हिसाब से, रेवेन्यू तिमाही-दर-तिमाही 0.5% बढ़ा। ऑपरेटिंग मार्जिन 24% रहा, जबकि नेट मार्जिन 19% रहा। CEO और MD के कृतिवासन ने कहा कि कंपनी ने इंटरनेशनल मार्केट और ज्यादातर इंडस्ट्री सेगमेंट में बड़े पैमाने पर ग्रोथ देखी। उन्होंने कहा कि पोर्श और बेस्ट बाय डील्स ट्रांसफॉर्मेशन पार्टनरशिप की एक नई कैटेगरी को दिखाती हैं और TCS बड़े पैमाने पर AI को इंडस्ट्रियलाइज़ करने के लिए क्लाइंट्स के साथ रिपीटेबल प्लेटफॉर्म बना रही है।

End of Feed