Tata Group Dividend: टाटा ग्रुप की टाटा इलेक्सी देगी अब तक का सबसे अधिक डिविडेंड, टाटा टेक्नोलॉजीज भी जल्द करेगी ऐलान

Tata Technologies & Tata Elxsi Dividend: टाटा इलेक्सी ने शेयरधारकों के लिए प्रति शेयर 70 रु के डिविडेंड का ऐलान किया है। हालांकि प्रॉफिट में गिरावट का असर बुधवार को इसके शेयर पर पड़ता दिख रहा है। बीएसई पर सुबह साढ़े 10 बजे कंपनी का शेयर 273.90 रु या 3.7 फीसदी की गिरावट के साथ 7119.95 रु पर है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा इलेक्सी देगी डिविडेंड
  • कराएगी 70 रु प्रति शेयर का फायदा
  • टाटा टेक्नोलॉजीज भी जल्द करेगी ऐलान

Tata Technologies & Tata Elxsi Dividend: इस समय एक के बाद एक लिस्टेड कंपनियां अपने-अपने फाइनेंशियल रिजल्ट पेश कर रही हैं। टाटा ग्रुप की कई कंपनियों ने भी फाइनेंशियल रिजल्ट पेश कर दिए हैं और कुछ करने जा रही हैं। इनमें टाटा इलेक्सी ने फाइनेंशियल रिजल्ट पेश कर दिए हैं। कंपनी ने नतीजों के साथ ही डिविडेंड का भी ऐलान किया है। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी को 2.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 196.93 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है। मगर बावजूद इसके टाटा इलेक्सी ने शेयरधारकों के लिए अब तक के सबसे अधिक डिविडेंड का ऐलान किया है। वहीं टाटा टेक्नोलॉजीज भी डिविडेंड का ऐलान करने जा रही है।

Tata Technologies & Tata Elxsi Dividend

टाटा टेक्नोलॉजीज और टाटा एलेक्सी देंगी डिविडेंड

ये भी पढ़ें -

End of Feed