Tata Consumer-Capital Foods Deal: टाटा ग्रुप (Tata Group) की टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (Tata Consumer Products Ltd) ने कैपिटल फूड्स (Capital Foods) को खरीदने के लिए डील की है। डील पूरी होने पर कैपिटल गुड्स की ओनरशिप टाटा कंज्यूमर के पास आ जाएगी। कैपिटल फूड्स के फेमस ब्रांड्स में चिंग्स सीक्रेट (भारत में एकमात्र देसी चाइनीज फूड ब्रांड) और स्मिथ एंड जोन्स शामिल हैं। वहीं टाटा कंज्यूमर ने फैबइंडिया की ऑर्गेनिक चाय और हेल्थ प्रोडक्ट निर्माता ऑर्गेनिक इंडिया (Organic India) को खरीदने के लिए भी एग्रीमेंट किया है।
टाटा कंज्यूमर-कैपिटल फूड्स डील
ये भी पढ़ें -
कितने में होगी डील
टाटा कंज्यूमर की तरफ से यह नहीं बताया गया है कि ये कैपिटल फूड्स के लिए कितने में डील करेगी। ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार इंस्टेंट नूडल्स और मसालों की निर्माता कैपिटल फूड्स की वैल्यू करीब 5,100 करोड़ रु है। वहीं टाटा कंज्यूमर ने यह बताया है कि ऑर्गेनिक इंडिया के लिए डील 1,900 करोड़ की होगी।
खरीदेगी 100 फीसदी हिस्सेदारी
टाटा कंज्यूमर कैपिटल फूड्स की खरीदारी कई फेज में पूरा करेगी। मगर कंपनी द्वारा कैपिटल फूड्स के 100% इक्विटी शेयरों की खरीद की जाएगी। डील की शर्तों के तहत, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स कैपिटल फूड्स की इक्विटी शेयरहोल्डिंग का 75% अभी अधिग्रहण करेगी। बाकी 25 फीसदी अगले 3 वर्षों में खरीदा जाएगा।
ग्रोथ करने में मिलेगी मदद
यह खरीदारी टाटा कंज्यूमर को अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करने और बाजार में तेजी से बढ़ने और हाई-मार्जिन वाले सेक्टरों में प्रवेश करने में मदद करेगा। वहीं स्मिथ एंड जोन्स एक तेजी से बढ़ता हुआ ब्रांड है जो घर में ही इतालवी और अन्य पश्चिमी खानों को पकाने की सुविधा देता करता है और बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बना चुका है।
