अगर आप बाजार या आईपीओ से कमाई करते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। इस हफ्ते बाजार में आईपीओ की धूम रहने वाली है। इस हफ्ते बाजार में निवेशकों के लिए कमाई के कई नए मौके खुलने जा रहे हैं, क्योंकि Tata Capital, LG और तीन अन्य कंपनियों के IPO एक साथ बाजार में दस्तक देने वाले हैं। ये आईपीओ न सिर्फ दिग्गज कंपनियों से जुड़े हैं, बल्कि इनमें निवेश करने वालों को शानदार लिस्टिंग गेन भी मिल सकता है।
ये सभी मिलकर मुख्य बोर्ड और SME सेगमेंट से करीब ₹28,000 करोड़ जुटाएंगी। अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में इन्वेस्टमेंट से मालामाल होना चाहते हैं, तो जेब तैयार रखें क्योंकि इस हफ्ते IPO की बरसात होने वाली है।
बाजार में आएंगे 5 नए और बड़े आईपीओ
टाटा कैपिटल IPO: टाटा ग्रुप की प्रमुख NBFC कंपनी टाटा कैपिटल का आईपीओ 6 से 8 अक्टूबर के बीच खुलने वाला है। ये आईपीओ 15,511 करोड़ का है। इसका प्राइस बैंड ₹310–₹326 रखा गया है। यह फाइनेंस सेक्टर का सबसे बड़ा लिस्टिंग इवेंट्स में से एक होगा। कंपनी के मजबूत फंडामेंटल्स और भरोसेमंद ब्रांड इसे लॉन्ग-टर्म निवेश के लिए बेहतर बनाते हैं, हालांकि लिस्टिंग गेन मामूली हो सकते हैं। इस हफ्ते का ये सबसे बड़ा आईपीओ है।
LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया IPO: दक्षिण कोरियाई कंपनी LG की इंडियन यूनिट 7 से 9 अक्टूबर के बीच ₹11,607 करोड़ का IPO बाजार में ला रही है। आईपीओ की पब्लिक ऑफरिंग ₹1,080–₹1,140 प्रति शेयर तय की गई है। मजबूत ब्रांड इमेज, बेहतर फाइनेंशियल्स और ऊंचे ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के चलते यह 2025 का सबसे चर्चित IPO माना जा रहा है।
रूबिकॉन रिसर्च IPO: मुंबई बेस्ड रूबिकॉन रिसर्च 9 से 13 अक्टूबर के बीच ₹1,377 करोड़ का IPO पेश करेगी। इसका प्राइस बैंड ₹461–₹485 रखा गया है। कंपनी का फोकस स्पेशलिटी फार्मास्यूटिकल्स और एक्सपोर्ट मार्केट पर है, जिससे निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ रही है।
अनंतम हाईवेज ट्रस्ट InvIT: नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट द्वारा प्रबंधित यह इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (InvIT) 7 अक्टूबर को खुलेगा। प्रति यूनिट कीमत ₹400 तय की गई है।
मित्तल सेक्शंस लिमिटेड IPO: मित्तल सेक्शंस, जो स्ट्रक्चरल स्टील का निर्माण करती है, 7 से 9 अक्टूबर तक ₹52.9 करोड़ का SME IPO लाएगी। इसका प्राइस बैंड ₹136–₹143 रखा गया है। वेल्थ माइन नेटवर्क्स इस इश्यू को मैनेज कर रही है। फिलहाल GMP स्थिर है, लेकिन SME निवेशकों से अच्छी मांग की उम्मीद है।
(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
