2030-31 तक कपड़ा बाजार 33 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य: केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री सिंह ने बताया कि कपड़ा क्षेत्र में औपचारिक रूप से कार्यरत लोगों की संख्या वर्ष 2014 के 2.8 करोड़ से बढ़कर 2024-25 में 5.3 करोड़ हो गई है। सिंह ने कहा, "हमने कपड़ा बाजार का आकार 8.5 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 16 लाख करोड़ रुपये कर दिया है।

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार ने वित्त वर्ष 2030-31 तक देश के कपड़ा उद्योग को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है। इसके तहत घरेलू बाजार और निर्यात को मिलाकर कपड़ा बाजार का आकार बढ़ाकर 33 लाख करोड़ रुपये करने की योजना है। वर्तमान में भारतीय कपड़ा क्षेत्र का कुल आकार करीब 16 लाख करोड़ रुपये है। मंत्री के अनुसार, उत्पादन क्षमता बढ़ाने, निर्यात को प्रोत्साहन देने और वैश्विक बाजार में भारत की हिस्सेदारी मजबूत करने के प्रयासों के जरिए इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल किया जाएगा।

textile market

बुनकरों को प्रशिक्षित करने के लिए सरकार लगातार नए प्रयास कर रही है।(फोटो क्रेडिट-iStock)

मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल के दौरान कपड़ा मंत्रालय की उपलब्धियों और पहल की जानकारी देने के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि हथकरघा बुनकरों को प्रशिक्षण, कच्चा माल, डिजाइन, प्रौद्योगिकी और बाजार उपलब्ध कराकर उनकी वार्षिक आय बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

End of Feed