Sunil Bharti Mittal Motivational Quotes: सुनील भारती मित्तल अरबपति व्यापारी होने के साथ-साथ आंत्रप्रन्योर और भारती इंटरप्राइजेस के फाउंडर और सीईओ भी हैं। भारती एयरटेल दुनिया के सबसे मजबूत मोबाइल ऑपरेटर्स में एक है और 18 से ज्यादा देशों में इसने अपनी मौजूदगी दर्ज की हुई है। आज हम आपको बता रहे हैं सुनील भारती मित्तल की वो बातें जो ना सिर्फ आपको जीवन में सफल बनाएंगी, बल्कि कोशिश करते रहने के लिए भी प्रेरणा देती रहेंगी।
भारती एयरटेल दुनिया के सबसे मजबूत मोबाइल ऑपरेटर्स में एक है ।
18 की उम्र में खोला भारती इंटरप्राइजेस
पंजाब के एक राजनेता के बेटे सुनील मित्तल ने 1976 में भारती इंटरप्राइजेस 18 साल की उम्र में शुरू कर दिया था। सुनील ने अपने पिता से उस समय 20,000 रुपये उधार लेकर व्यापार शुरू किया था।
टेलिकॉम इंडस्ट्री में की एंट्री
साइकिल बनाने से शुरुआत करने के बाद सुनील मित्तल ने कई अलग-अलग सेक्टर्स में पैसा लगाया। 1995 में उन्होंने टेलीकॉम सेक्टर में एंट्री की और यहीं से भारती एयरटेल की शुरुआत हुई।
सुनील मित्तल को मिले कई सम्मान
सुनील मित्तल को वैसे तो कई अवॉर्ड्स मिल चुके हैं, लेकिन 20077 में उन्हें पद्मभूषण अवॉर्ड दिया गया। इसके बाद 2016 में उन्हें इंटरनेशनल चेंबर ऑफ कॉमर्स का चेयरमैन भी नियुक्त किया गया।
खुद खड़ा किया इतना बड़ा साम्राज्य
सुनील मित्तल ने पिता से उधार लिए पैसों की बदौलत कड़ी मेहनत से इतना बड़ा साम्राज्य खड़ा किया है। आज वो भारत के सबसे अमीर व्यापारियों में एक है और युवाओं को अपनी बातों से प्रेरित करते रहते हैं।
एयरटेल पेमेंट बैंक भी इन्ही का है
सितंबर 2019 में कोटक महिंद्रा बैंक के साथ जॉइंट वेंचर में सुनील ने एयरटेल पेमेंट बैंक भी खोला है। इसके एक्टिव यूजर्स की संख्या 2020 के आंकड़ों के हिसाब से करीब 1 करोड़ थी जो अब काफी बढ़ चुकी होगी।
