खराब CIBIL Score से अटक रहा है Loan? इन स्मार्ट टिप्स से स्कोर पहुंचेगा 800 के पार

How to increase CIBIL score fast: एक अच्छा सिबिल स्कोर (CIBIL Score) न केवल आपको आसानी से लोन दिलाता है, बल्कि कम ब्याज दर का भी फायदा देता है।

How to increase CIBIL score fast: आज के समय में अच्छा CIBIL Score होना बेहद जरूरी है, क्योंकि इसी के आधार पर बैंक आपको लोन (Loan) या क्रेडिट कार्ड (Credit Card) देते हैं। CIBIL Score एक तीन अंकों का नंबर होता है, जो 300 से 900 के बीच होता है। आम तौर पर 700 से ऊपर का स्कोर अच्छा माना जाता है। अगर आपका स्कोर कम है, तो आपको ज्यादा ब्याज देना पड़ सकता है या हो सकता है कि आपका आवेदन भी रिजेक्ट हो जाए। ऐसे में कुछ आसान तरीकों से आप अपना CIBIL स्कोर बेहतर बना सकते हैं।

CIBIL Score

CIBIL Score (Photo: iStock)

CIBIL Score (Photo: iStock)

समय पर भुगतान

सबसे पहला और सबसे जरूरी नियम समय पर भुगतान करना ही है। चाहे वह क्रेडिट कार्ड का बिल हो या लोन की EMI, इसे कभी भी देर से न भरें। देरी से भुगतान करने पर न केवल आपका स्कोर खराब होता है, बल्कि आपको पेनल्टी भी देनी पड़ती है। इसलिए बेहतर है कि आप रिमाइंडर सेट करें, ताकि कोई भी ड्यू डेट मिस न हो।

End of Feed