Important Stocks Today, Stocks To Watch 11 July: बुधवार को शेयर बाजार में गिरावट आई। सेंसेक्स 426.87 अंक या 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,924.77 पर और निफ्टी 108.70 अंक या 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,324.50 पर बंद हुआ। कल लगभग 1116 शेयरों में तेजी आई, 2311 शेयरों में गिरावट आई और 59 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी पर सबसे ज्यादा नुकसान वाले शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, टीसीएस, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और हीरो मोटोकॉर्प शामिल रहे, जबकि प्रॉफिट वाले शेयरों में एशियन पेंट्स, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, डिविस लैब्स, एचडीएफसी लाइफ और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज शामिल रहे। आगे जानिए कि गुरुवार को कौन से शेयर फोकस में रहेंगे।
Stocks Will In Focus Today 11 July, Thursday
ये भी पढ़ें -
एसबीआई
भारतीय स्टेट बैंक ने अपने छठे इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड इश्यू के जरिए 7.36 प्रतिशत की कूपन दर पर 10,000 करोड़ रुपये जुटाए। बैंक को 5,000 करोड़ रुपये के बेस इश्यू साइज के मुकाबले लगभग 3.6 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला।
यस बैंक
ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज ने यस बैंक के डिपॉजिटर बेस और लेंडिंग फ्रेंचाइज में सुधार की उम्मीद पर अपने आउटलुक को “स्थिर” से “सकारात्मक” किया है।
ग्लेनमार्क लाइफ
ग्लेनमार्क फार्मा और ग्लेन सल्दान्हा ने ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिए 810 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर अपनी 7.85 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की योजना बनाई है।
नायका
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने बुधवार को नायका के 1.5 करोड़ शेयर 174.04 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर खरीदे। कुल लेनदेन की राशि 256 करोड़ रुपये थी।
आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स
जून में आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स का ग्रॉस टोल कलेक्शन 35 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ 517 करोड़ रुपये रहा।
टाटा इलेक्सी
टाटा इलेक्सी का नेट प्रॉफिट तिमाही-दर-तिमाही (QoQ) 6.5 प्रतिशत घटकर 184.1 करोड़ रुपये रहा। वहीं रेवेन्यू 2.3 प्रतिशत बढ़कर 926.5 करोड़ रुपये रहा।
पावर ग्रिड
पावर ग्रिड चालू वित्त वर्ष में बॉन्ड के जरिए 16,000 करोड़ रुपये तक उधार लेने की योजना बना रहा है। इसका लक्ष्य चालू वित्त वर्ष में अपनी उधार सीमा को मौजूदा 12,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 15,000 करोड़ रुपये करना है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
