Stocks In News: आज इन शेयरों में दिखेगा एक्शन, नतीजे और ट्रेड डील अपडेट से बाजार में हलचल संभव

शेयर बाजार में सोमवार, 9 फरवरी को कारोबार की शुरुआत के साथ कई स्टॉक्स में तेज हलचल देखने को मिल सकती है। तिमाही नतीजों, सरकार की विनिवेश प्रक्रिया, डेटा सेंटर निवेश और इंडिया-US ट्रेड डील से जुड़े ट्रिगर्स के चलते SBI, Tata Steel, MRF, IDBI Bank, Shree Cement और फार्मा-आईटी कंपनियां निवेशकों के रडार पर रहेंगी।

Stocks In News Today: मजबूत ग्लोबल संकेतों और पिछले हफ्ते बाजार में आई जोरदार तेजी के बाद सोमवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत सकारात्मक रहने की उम्मीद है। बीते सप्ताह सेंसेक्स करीब 2,857 अंक यानी 3.53 फीसदी चढ़ा, जबकि निफ्टी में भी 868 अंकों यानी 3.49 फीसदी की तेजी दर्ज हुई। इसी मोमेंटम के बीच आज कई कंपनियों के तिमाही नतीजे, रणनीतिक घोषणाएं और सेक्टर आधारित ट्रिगर्स बाजार की दिशा तय कर सकते हैं।

stock in News

इन शेयरों में रहेगी हलचल

आज आएंगे कई कंपनियों के तिमाही नतीजे

सोमवार को बाजार की नजर कई कंपनियों के दिसंबर तिमाही नतीजों पर रहेगी। फार्मा सेक्टर में Zydus Lifesciences और Pfizer अपने आंकड़े पेश करेंगी, जबकि Ramco Cements के नतीजों से सीमेंट सेक्टर की मांग और मार्जिन का संकेत मिल सकता है। पैकेजिंग और कंज्यूमर स्पेस में Vadilal Industries और TCPL Packaging भी नतीजे जारी करेंगी। ऑटो और इंजीनियरिंग से जुड़े Suprajit Engineering, Sansera Engineering, Rolex Rings और PNC Infratech समेत कई कंपनियों के प्रदर्शन पर निवेशकों की नजर रहेगी। होटल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में Taj GVK Hotels के आंकड़े भी बाजार की दिशा को प्रभावित कर सकते हैं।

End of Feed