बिजनेस

Stocks in News: अडानी एनर्जी, बायोकॉन और NBCC सहित ये फोकस में रहेंगे ये 10 शेयर, बनाए रखें नजर

Stocks to Watch Today: भारतीय शेयर बाजार आज स्टॉक-स्पेसिफिक रह सकता है। Q3 नतीजों, बड़े ऑर्डर, कॉरपोरेट डेवेलपमेंट और IPO अपडेट्स के चलते IT, इंफ्रा, एनर्जी, फार्मा और लॉजिस्टिक्स सेक्टर के कई शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है।

Image

इन स्टॉक्स में रहेगी हलचल (इमेज क्रेडिट, कैन्वा)

Stocks in News (खबरों वाले शेयर) भारतीय शेयर बाजार में आज 13 जनवरी को स्टॉक-स्पेसिफिक एक्शन देखने को मिल सकता है। IT दिग्गजों के कमजोर तिमाही नतीजों, इंफ्रास्ट्रक्चर और एनर्जी कंपनियों के बड़े ऑर्डर अपडेट्स, फार्मा सेक्टर में फंड रेजिंग की खबरों और चर्चित IPOs के चलते कई शेयर फोकस में रहेंगे। TCS और HCLTech के Q3 नतीजों से जहां IT सेक्टर पर दबाव दिख सकता है, वहीं Adani Energy, NBCC, Biocon, Shakti Pumps और Ola Electric जैसी कंपनियों के कॉरपोरेट अपडेट्स निवेशकों की नजर में रहेंगे।

तिमाही नतीजे

TCS: देश की सबसे बड़ी IT कंपनी TCS का दिसंबर तिमाही मुनाफा 13.91% घटा है। कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹10,657 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही से कम है। नतीजों के बाद आज शेयर पर नजर रहेगी।

HCLTech: HCLTech का Q3 में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 11.2% घटकर ₹4,076 करोड़ रहा। कमजोर मार्जिन और डिमांड आउटलुक पर बाजार की नजर रहेगी।

Anand Rathi Wealth: ने मजबूत प्रदर्शन किया है। कंपनी का PAT 30% उछलकर ₹100.1 करोड़ पहुंच गया, जिससे शेयर में पॉजिटिव सेंटिमेंट बन सकता है।

GTPL Hathway: का मुनाफा 8.2% बढ़कर ₹11 करोड़ रहा। वहीं रेवेन्यू 5.1% बढ़कर ₹932.6 करोड़ हो गया।

ऑपरेशनल और कॉरपोरेट अपडेट्स

Adani Energy Solutions : कंपनी ने मजबूत ऑपरेशनल परफॉर्मेंस दिखाई है। कलेक्शन एफिशिएंसी 101.75% और सिस्टम अवेलेबिलिटी 99.69% रही। इसके अलावा दिसंबर तिमाही में कंपनी का ट्रांसमिशन नेटवर्क 8.23% बढ़कर 27,901 सर्किट किलोमीटर पहुंच गया। नए ऑर्डर विन्स से ग्रोथ को सपोर्ट मिला।

TVS Supply Chain Solutions : कंपनी को Daimler India Commercial Vehicles से 3 साल का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी ओरागडम प्लांट में इन-प्लांट वेयरहाउस ऑपरेशंस संभालेगी।

Shakti Pumps : को PM-KUSUM स्कीम के तहत ₹600 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं, जिससे ऑर्डर बुक मजबूत हुई है।

Ola Electric : ओला इलेक्ट्रिक ने अपना पहला बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम “Shakti” लॉन्च किया है, जिसे तमिलनाडु के कृष्णागिरी प्लांट से रोलआउट किया गया है।

Biocon : फार्मा कंपनी के बोर्ड ने QIP इश्यू 12 जनवरी से खोलने की मंजूरी दी है। इश्यू का फ्लोर प्राइस ₹387.74 प्रति शेयर तय किया गया है।

NBCC: NBCC ने Bharat Electronics के साथ हेल्थकेयर मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस इकोसिस्टम विकसित करने के लिए MoU साइन किया है। यह कंपनी की हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर में रणनीतिक एंट्री मानी जा रही है।

Sical Logistics : कंपनी को South Eastern Coalfields से ₹4,038 करोड़ का बड़ा माइनिंग प्रोजेक्ट मिला है। यह प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ के पोर्दा चिमटापानी ओपन कास्ट साइट पर स्थित है।

डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article