Share Market: लोग लोकसभा सीटों का गुणा-गणित करने में व्यस्त हैं और इसी बीच ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने भी कुछ गणनाएं की हैं, जिनसे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर भाजपा लोकसभा चुनावों में 290 से अधिक सीटें जीतती है, तो इस साल निफ्टी हाई सिंगल डिजिट या लोअर डबल डिजिट (कम से कम 10 फीसदी) का रिटर्न दे सकता है। चुनाव नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। बर्नस्टीन को भाजपा के 330-350 सीटें जीतने की संभावना दिख रही है। बर्नस्टीन को चुनावों से पहले या नतीजों के बाद के हफ्ते में शॉर्ट टर्म तेजी की उम्मीद है जिससे निफ्टी संभावित रूप से इसके 23000 के टार्गेट को पार कर जाएगा और उसके बाद प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिल सकती है।
BJP के जीतने पर शेयर बाजार में आएगी तेजी
ये भी पढ़ें -
किन सेक्टरों में रहेगी तेजी
बर्नस्टीन के मुताबिक जो सेक्टर आगे रहेंगे उनमें इन्फ्रा, मैन्युफैक्चरिंग, डोमेस्टिक साइक्लिकल के अलावा चुनिंदा फाइनेंशियल और सरकारी कंपनियां शामिल हैं। कंज्यूमर और आईटी पिछड़ सकते हैं। छोटे और मिड साइज के शेयर कुछ दिनों के लिए बड़े शेयरों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
260-290 सीटें जीतने पर क्या होगा
बर्नस्टीन के अनुसार अगर पीएम मोदी की अगुआई वाली बीजेपी 260-290 सीटें जीतती है, तो निकट भविष्य में शेयर बाजार में हल्की मुनाफावसूली या प्रॉफिट बुकिंग हो सकती है। अगर भाजपा 240-260 सीटें जीतती है, तो निकट भविष्य में मध्यम से भारी प्रॉफिट बुकिंग होगी।
अगर भाजपा 240 से कम सीटें जीती तो क्या होगा
अगर भाजपा 240 से कम सीटें जीतती है, तो बर्नस्टीन के मुताबिक निकट भविष्य में पॉपुलिज्म और भारी प्रॉफिट बुकिंग होगी। बर्नस्टीन ने कहा कि ऐसी स्थिति में, इस साल बाजारों के लिए लो या बिल्कुल लो रिटर्न की संभावना रहेगी।
