बिजनेस

Reliance Capital: रिलायंस कैपिटल ने NCLT से मांगी 90 दिनों की और मोहलत, जानें अब क्या हुआ

Reliance Capital: कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल के एडमिनिस्ट्रेटर ने डेट सॉल्यूशन प्लान लागू करने की डेडलाइन 90 दिन आगे बढ़ाने के लिए NCLT से मोहलत मांगी है।

Image

रिलायंस कैपिटल ने एनसीएलटी से और समय मांगा

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • रिलायंस कैपिटल ने NCLT से मांगी मोहलत
  • 90 दिनों का और मांगा समय
  • रेजोल्यूशन प्लान लागू करने करने के लिए मांगा समय

Reliance Capital: कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल के एडमिनिस्ट्रेटर ने डेट सॉल्यूशन प्लान लागू करने की डेडलाइन 90 दिन आगे बढ़ाने के लिए NCLT से मोहलत मांगी है। अप्रूव्ड सॉल्यूशन प्लान लागू करने की समयसीमा 27 मई, 2024 तय की गई थी। रिलायंस कैपिटल के लिए हिंदुजा ग्रुप की कंपनी IIHL ने सफल बोली लगाई थी। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि ऋणशोधन अक्षमता एवं दिवाला संहिता, 2018 (Insolvency and Bankruptcy Code, 2018) की धारा 60(5) के तहत राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) से समयसीमा को 90 दिन के लिए बढ़ाने की अपील करने वाली एक अर्जी दाखिल की गई है।

ये भी पढ़ें -

9,650 करोड़ रुपये का रेजोल्यूशन प्लान

एनसीएलटी की मुंबई पीठ ने 27 फरवरी को इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (आईआईएचएल) की तरफ से रिलायंस कैपिटल के लिए पेश किए गए डेट रेजोल्यूशन प्लान को मंजूरी दी थी। आईआईएचएल ने 9,650 करोड़ रुपये का रेजोल्यूशन प्लान पेश किया था।

नवंबर 2021 में आरबीआई ने की थी कार्रवाई

नवंबर, 2021 में भारतीय रिजर्व बैंक ने अनिल अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस कैपिटल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को अनियमितताओं के कारण भंग कर दिया था। इसके साथ ही नागेश्वर राव वाई को प्रशासक नियुक्त किया गया था।

40,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज

रिलायंस कैपिटल पर 40,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज था और चार आवेदकों ने शुरू में रेजोल्यूशन प्लान के साथ बोली लगाई थी। हालांकि, कर्जदाताओं की समिति ने कम बोली मूल्यों वाली इन समाधान योजनाओं को नकार दिया था। इसके बाद बोली का दूसरा दौर हुआ जिसमें आईआईएचएल के साथ टॉरेंट इन्वेस्टमेंट्स ने भी आवेदन किया था।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article