अगले 11 दिन में 7 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें किस दिन कौन सी छुट्टी

शेयर बाजार में आने वाले दिनों में ट्रेडिंग सीमित रहने वाली है। मार्च के आखिरी हफ्ते से अप्रैल की शुरुआत तक 11 दिनों में से 7 दिन बाजार बंद रहेगा। इस दौरान त्योहार और वीकेंड की वजह से ट्रेडिंग के मौके घटेंगे, वीकली एक्सपायरी पर भी असर पड़ेगा।

Stock Market Holiday 2026: शेयर बाजार में आने वाले दिनों में ट्रेडिंग के मौके सीमित रहने वाले हैं। मार्च के आखिरी हफ्ते से लेकर अप्रैल की शुरुआत तक कुल 11 दिनों में से 7 दिन बाजार बंद रहेगा। इसमें वीकेंड के साथ-साथ कई बड़े त्योहारों की छुट्टियां शामिल हैं। इस तरह आने वाले दिनों में बाजार में ट्रेडिंग के मौके कम रहेंगे, जिससे शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग स्ट्रेटजी पर असर पड़ सकता है। ऐसे में निवेशकों और ट्रेडर्स को हॉलिडे कैलेंडर को ध्यान में रखते हुए अपनी रणनीति बनानी होगी।

Market Holiday list

शेयर बाजार में छुट्टियां

अगले 11 दिन में 7 दिन कैसे बंद

अगर 26 मार्च से 5 अप्रैल 2026 तक का कैलेंडर देखें, तो कुल 11 दिनों में सिर्फ 4 दिन ही ट्रेडिंग होगी, जबकि 7 दिन बाजार बंद रहेगा। इसकी वजह त्योहारों की छुट्टियां और वीकेंड हैं। इस अवधि की शुरुआत 26 मार्च (गुरुवार) से होती है, जब श्री राम नवमी के कारण बाजार बंद रहेगा। इसके बाद 27 मार्च को बाजार खुला रहेगा, लेकिन 28 और 29 मार्च को शनिवार और रविवार होने से ट्रेडिंग नहीं होगी। इसके बाद 30 मार्च सोमवार को बाजार खुलेगा, लेकिन मंगलवार 31 मार्च को महावीर जयंती का अवकाश है।

End of Feed