Dollar Vs Rupee: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट नहीं थम नहीं रही है। आज फिर डॉलर के मुकाबले रुपया टूटकर अबतक के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ। वहीं, दूसरी ओर शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन अच्छी तेजी दर्ज की गई। आपको बता दें कि मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 567.99 अंक चढ़कर 76,070.84 अंक पर और एनएसई निफ्टी 172.35 अंक की बढ़त के साथ 23,581.15 अंक पर बंद हुआ। वहीं, दूसरी ओर अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 10 पैसे टूटकर अबतक के सबसे निचले स्तर 92.38 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। लगातार तीसरे दिन आज रुपये में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।
क्यों टूट रहा है रुपया?
करेंसी एनालिस्ट के अनुसार, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के कारण रुपया पर दबाब बढ़ रहा है। इसलिए अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार टूट रहा है। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिवकाल रहे थे और उन्होंने 9,365.52 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
