बुधवार को भारतीय शेयर बाजार ने मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते तेजी के साथ शुरुआत की। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार वार्ता को लेकर सकारात्मक संकेतों का असर घरेलू बाजार पर भी दिखा। सुबह 10 बजे बीएसई सेंसेक्स 89.35 अंक की बढ़त के साथ 80,826.86 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 29.35 अंक चढ़कर 24,606 पर पहुंच गया।
टॉप गेनर्स: भारती एयरटेल और टाटा मोटर्स चमके
भारती एयरटेल: +1.28%
टाटा मोटर्स: +1.19%
इंडसइंड बैंक: +0.84%
महिंद्रा एंड महिंद्रा: +0.76%
एटर्ना लिमिटेड: +0.63%
Geojit Investments के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट डॉ. वी. के. विजयकुमार के अनुसार, "भारत की मजबूत और बेहतर होती आर्थिक स्थिति, म्यूचुअल फंड्स में स्थिर SIP फ्लो और खुदरा निवेशकों की सक्रियता बाजार को सपोर्ट कर रही है।"
उन्होंने आगे कहा कि, "निफ्टी का 24,000-25,000 का दायरा निकट भविष्य में बना रह सकता है। लेकिन 25,000 के पार ब्रेकआउट की संभावना अधिक है, जब तक कोई अप्रत्याशित घटना न हो।"
मिडकैप का प्रदर्शन बेहतर, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद
Q4 नतीजों में मिडकैप स्टॉक्स ने लार्जकैप और स्मॉलकैप से बेहतर प्रदर्शन किया है। साथ ही, मुद्रास्फीति नियंत्रित रहने से 2025 में कम से कम दो बार ब्याज दरों में कटौती की संभावना है। इससे बैंकों की मार्जिन पर असर जरूर पड़ेगा, लेकिन प्रमुख प्राइवेट बैंक 12-15% का रिटर्न दे सकते हैं।
